Cricket
WPL 2023 Final: डब्ल्यूपीएल 2023 फाइनल में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंची रोहित शर्मा एंड पलटन, देखें वीडियो

WPL 2023 Final: डब्ल्यूपीएल 2023 फाइनल में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंची रोहित शर्मा एंड पलटन, देखें वीडियो

WPL 2023 Final: डब्ल्यूपीएल 2023 फाइनल में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंची रोहित शर्मा एंड पलटन, देखें वीडियो
WPL 2023 Final: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में डब्ल्यूपीएल 2023 (WPL 2023)  का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (MI vs DC) के बीच खेला जा रहा है। वहीं इस रोमांचक मुकाबले में आईपीएल (IPL) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी पलटन के साथ मुंबई को […]

WPL 2023 Final: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में डब्ल्यूपीएल 2023 (WPL 2023)  का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (MI vs DC) के बीच खेला जा रहा है। वहीं इस रोमांचक मुकाबले में आईपीएल (IPL) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी पलटन के साथ मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। खेल जगत की सभी खबरों के लिए hindi.insidesport.in पर क्लिक करें।

दरअसल, कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस हार गईं थी जिस कारण उन्हें पहले गेंदबाजी करनी पड़ी। हालांकि, उनका टॉस हारना अच्छा रहा क्योंकि दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। वहीं अपने एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

रोहित शर्मा की पलटन पहुंची मुंबई को सपोर्ट करने

वहीं फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस महिला टीम का उत्साह बढ़ाने और सपोर्ट करने इंडियन प्रीमियर लीग में पांच बार की रोहित शर्मा की विजेता टीम पहुंची। पुरुष टीम मुंबई इंडियंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन के अलावा अन्य खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। जहां ओपनर जोड़ी कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा लंबी पार्टनरशिप नहीं खेल पाईं। इस दौरान मेग लैनिंग महज 35 रन जबकि शेफाली 11 ही रन बना पाई। साथ ही एलिस कैप्सी बिना खाता खोले ही आउट हुईं तो जेमिमा सिर्फ 9 रन ही बना पाईं। दिल्ली की तरफ से कोई भी बल्लेबाजी 50 का आंकड़ा नहीं छू पाईं। लेकिन आखिर में शिखा पांडे और राधा यादव ने दिल्ली को 131 रनों के स्कोर तक पहुंचाने का काम किया है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick