Cricket
WPL 2023 Winner Prize Money: विनर और रनर-अप पर होगी करोड़ों रुपयों की बारिश! दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल भिड़ंत

WPL 2023 Winner Prize Money: विनर और रनर-अप पर होगी करोड़ों रुपयों की बारिश! दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल भिड़ंत

WPL 2023 Winner Prize Money: विनर और रनर-अप पर होगी करोड़ों रुपयों की बारिश! दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल भिड़ंत
WPL 2023 Winner Prize Money, DC vs MI: महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण अपने अंतिम पड़ाव पर है। मैग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women’s Team) और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women’s Team) रविवार को ख़िताब के लिए आमने सामने होगी। चलिए आपको बताते हैं विजेता और […]

WPL 2023 Winner Prize Money, DC vs MI: महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण अपने अंतिम पड़ाव पर है। मैग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women’s Team) और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women’s Team) रविवार को ख़िताब के लिए आमने सामने होगी। चलिए आपको बताते हैं विजेता और रनर-अप टीम को इनामी राशि कितने रूपये की मिलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मैच रविवार को शाम साढ़े 7 बजे से होगा। उसके बाद अवार्ड्स सेरेमनी होगी, जिसमें फाइनल का, टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना जाएगा। अलग अलग केटेगरी में प्लेयर्स को सम्मानित किया जाएगा।

Delhi Capitals Women’s Team: दिल्ली महिला क्रिकेट टीम का अब तक का सफर

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लैनिंग के हाथों में हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल कप्तान है। उनका अनुभव इस टूर्नामेंट में भी दिखा, उन्होंने टीम का नेतृत्व बहुत अच्छे से किया और टीम फाइनल तक पहुंची। ग्रुप स्टेज में टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर पायदान पर रही। दिल्ली ने ग्रुप स्टेज में खेले 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज की और 2 में हार झेली। दिल्ली जो 2 मैच हारी उसमे एक मैच मुंबई इंडियंस के साथ था। लेकिन आखिरी बार जब दोनों आमने सामने थी तब दिल्ली ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी।

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस का अब तक का सफर

मुंबई इंडियंस की बात करें तो उन्होंने भी ग्रुप स्टेज में 8 मैच खेले, जिसमें से 6 में जीत दर्ज की और 2 में हार का सामना किया। लेकिन नेट रन रेट के हिसाब से वह दूसरे पायदान पर रही और इस कारण उन्हें एलिमिनेटर मैच खेलना पड़ा। यहां मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स पर 72 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। टीम में शामिल ईसी वोंग एकलौती ऐसी प्लेयर है, जिन्होंने टूर्नामेंट में हैट्रिक ली।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ग्रुप स्टेज में 2 बार आमने सामने हुई, एक बार जीत मुंबई और एक बार यूपी की हुई। दोनों टीमें बराबरी की है, फाइनल मुकाबला टक्कर का होगा।

WPL 2023 Winner Prize Money: विनर, रनर-अप और थर्ड नंबर पर रही टीम को मिलने वाली इनामी राशि

WPL 2023 Winner Prize Money

महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण जीतने वाली टीम को 6 करोड़ रूपये इनामी राशि के रूप में दिया जाएगा।

WPL 2023 Runner-Up Prize Money

दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस में जो टीम हारेगी, वो रनर अप बनकर टूर्नामेंट का समापन करेगी. उस टीम को इनामी राशि के रूप में 3 करोड़ रूपये दिया जाएगा।

WPL 2023 Prize Money for 3rd Place

यूपी वारियर्स ने टूर्नामेंट का अंत तीसरे स्थान पर रहना किया। अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने वाली यूपी ने 8 मैचों में 4 में जीत दर्ज की थी और इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। प्लेऑफ में पहुंचने वाली यूपी वारियर्स को एलिमिनेटर मैच में मुंबई के हाथों बुरी तरह शिकस्त झेलनी पड़ी। यूपी थर्ड नंबर की टीम रही, उसे 1 करोड़ रूपये इनामी राशि दी गई।

यह भी देखें- Virat Kohli New Tattoo: विराट कोहली ने बनवाया नया टैटू, आईपीएल 2023 के लिए पहुंचे बेंगलुरु

Women’s Premier League Live, DC vs MI Final: कब और कहां देखें लाइव मैच

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच रविवार 26 मार्च को शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick