Cricket
Women’s Cricket Asia Cup 2022 schedule: भारत का सामना सात अक्टूबर को पाकिस्तान से, जानिए पूरा शेड्यूल

Women’s Cricket Asia Cup 2022 schedule: भारत का सामना सात अक्टूबर को पाकिस्तान से, जानिए पूरा शेड्यूल

Women’s Cricket Asia Cup 2022 schedule: भारत का सामना सात अक्टूबर को पाकिस्तान से, जानिए पूरा शेड्यूल
Women’s Cricket Asia Cup 2022 schedule: भारतीय महिला टीम (India Women Cricket Team) अगले महीने बांग्लादेश के सिलहट में शुरू होने वाले महिला टी20 एशिया कप में सात अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष जय शाह ने मंगलवार को यह घोषणा की। एक अक्टूबर से शुरू होने वाले इस […]

Women’s Cricket Asia Cup 2022 schedule: भारतीय महिला टीम (India Women Cricket Team) अगले महीने बांग्लादेश के सिलहट में शुरू होने वाले महिला टी20 एशिया कप में सात अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष जय शाह ने मंगलवार को यह घोषणा की।

एक अक्टूबर से शुरू होने वाले इस 15 दिवसीय टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जायेगा जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी।

इसमें भाग लेने वाली टीमें भारत, पाकिस्तान, मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), थाईलैंड और मलेशिया हैं। तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान की कोई महिला टीम नहीं है।

BCCI Elections LIVE: 18 अक्टूबर को होगा BCCI का चुनाव, चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही अधर में सौरव गांगुली की किस्मत

Women’s Cricket Asia Cup 2022 schedule: भारत का पहला मैच श्रीलंका से

भारत अपने अभियान की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ करेगा। फिर भारतीय टीम तीन अक्टूबर को मलेशिया और चार अक्टूबर को यूएई से भिड़ेगी। लगातार दो दिन खेलने के बाद टीम सात अक्टूबर को पाकिस्तान के सामने होगी।

India Women Cricket Team

भारत राउंड रॉबिन मैच में आठ अक्टूबर को बांग्लादेश और 10 अक्टूबर को थाईलैंड से खेलेगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम 10 दिन में छह लीग मैच खेलेगी। फाइनल 15 अक्टूबर को होगा। पीटीआई भाषा

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick