Cricket
WIPL Media Rights: वायकॉम 18 ने जीते महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स, 951 करोड़ में पांच साल के लिए हुई डील: Follow LIVE Updates

WIPL Media Rights: वायकॉम 18 ने जीते महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स, 951 करोड़ में पांच साल के लिए हुई डील: Follow LIVE Updates

WIPL Media Rights: महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (Women’s IPL 2023) के 2023 से 2027 तक पांच साल के लिए मीडिया अधिकारों को वायकॉम 18 (Viacom 18) ने 951 करोड़ की मोटी रकम में खरीद लिया है। बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने ट्वीट कर इस डील की आधिकारिक पुष्टि की है। […]

WIPL Media Rights: महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (Women’s IPL 2023) के 2023 से 2027 तक पांच साल के लिए मीडिया अधिकारों को वायकॉम 18 (Viacom 18) ने 951 करोड़ की मोटी रकम में खरीद लिया है। बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने ट्वीट कर इस डील की आधिकारिक पुष्टि की है। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, “वायकॉम 18 को महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स जीतने की बधाई। आपका भारतीय क्रिकेट और भारतीय महिला क्रिकेट में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद। वायाकॉम ने यह डील 951 करोड़ रुपये में जीत ली है, जिसका अर्थ है अगले 5 वर्षों (2023-27) के लिए प्रति मैच मूल्य 7.09 करोड़ रुपये। यह महिला क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी बात है।”

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “भुगतान इक्विटी के बाद, महिला आईपीएल के मीडिया अधिकारों के लिए आज की बोली एक और ऐतिहासिक फैसला है। यह भारत में महिला क्रिकेट के सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा और निर्णायक कदम है, जो सभी उम्र की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सचमुच एक नया सवेरा!”

इस साल महिला इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है, जो कि भारतीय क्रिकेट की एक ऐतिहासिक पहल है। इसके लिए आज मीडिया राइट्स के लिए ऑक्शन प्रक्रिया हुई। डिज्नी+ स्टार, सोनी -ज़ी और वायकॉम18 इस लीग के मीडिया अधिकारों के लिए बोली लगाने वालों की दौड़ में सबसे आगे थे, जिसे अंत में वायकॉम 18 ने हासिल किया। बीसीसीआई ने इसके आधिकारिक ऐलान की पुष्टि करते हुए डील की जानकारी दी। अगले पांच सालों के 951 करोड़ में डील हुई है।

वायकॉम 18 ने 23,758 करोड़ रुपये में पुरुष आईपीएल के डिजिटल अधिकार हासिल किए थे जबकि डिजनी स्टार ने जून 2022 में आयोजित तीन दिवसीय नीलामी के दौरान 2023 से शुरू होने वाली पांच साल की अवधि के लिए 23,575 करोड़ रुपये के टीवी अधिकारों को बरकरार रखा था।

आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया में सभी बोली लगाने वालों का विश्वास भी इस बात की गवाही देता है कि वे इसमें निवेश करने में फायदा देखते हैं जो हर गुजरते साल के साथ बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति दिखाई है और हमारी अपनी टी20 लीग महिला क्रिकेट के प्रति हमारे दृष्टिकोण और भारत में इसके विकास की क्षमता को मजबूत करती है।’’

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Women’s IPL 2023) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick