Cricket
Virat Kohli Twitter: विराट बने दुनिया के पहले क्रिकेटर, ट्विटर पर पूरे 50 मिलियन फॉलोवर्स

Virat Kohli Twitter: विराट बने दुनिया के पहले क्रिकेटर, ट्विटर पर पूरे 50 मिलियन फॉलोवर्स

Virat Kohli Twitter: विराट बने दुनिया के पहले क्रिकेटर, ट्विटर पर पूरे 50 मिलियन फॉलोवर्स
Virat Kohli Twitter Followers: टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली के नाम क्रिकेट के मैदान पर कई सारे रिकॉर्ड दर्ज है। सिर्फ ग्राउंड पर नहीं बल्कि ग्राउंड के बाहर भी कोहली अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं। वह भारत में सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोवर्स रखने वाले (Most Twitter followers in India) तीसरे शख्स तो हैं, […]

Virat Kohli Twitter Followers: टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली के नाम क्रिकेट के मैदान पर कई सारे रिकॉर्ड दर्ज है। सिर्फ ग्राउंड पर नहीं बल्कि ग्राउंड के बाहर भी कोहली अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं। वह भारत में सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोवर्स रखने वाले (Most Twitter followers in India) तीसरे शख्स तो हैं, अब वह इस प्लेटफॉर्म पर 50 मिलियन फॉलोवर्स रखने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

विराट कोहली ट्विटर पर 65 लोगों को फॉलो करते हैं। वह सचिन तेंदुलकर, क्रिस्टिआनो रोनाल्डो, उसैन बोल्ट, रोजर फेडरर समेत कई स्टार खिलाड़ियों को फॉलो करते हैं। उनको फॉलो करने वाले लोगों की तादाद बढ़ती ही जा रही है।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन पूरे किए थे, उस प्लेटफॉर्म पर भी कोहली ही सबसे ज्यादा फॉलोवर्स रखने वाले क्रिकेटर हैं। चलिए ट्विटर पर आपको बताते हैं कोहली दुनिया में किस नंबर पर आते हैं और भारत में उनसे आगे कौन कौन हैं।

Virat Kohli Twitter Followers: दुनिया में विराट का नंबर 31वां

दुनिया के सभी शख्स की बात की जाए तो सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोवर्स (Most Twitter followers) रखने वाला अकाउंट बराक ओबामा का है। ओबामा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हैं, उनके अभी 13 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं। दूसरे नंबर पर जस्टिन बीबर और तीसरे नंबर पर केटी पैरी हैं। दुनिया के टॉप 10 शख्स की बात करें तो इसमें कोई भारतीय नहीं हैं, लेकिन विराट से आगे भारत के 2 अकाउंट हैं जो आगे हैं। उनके बारे में आपको बताएं उससे पहले आपको बताते हैं कि कौन सा खिलाड़ी ट्विटर फॉलोवर्स रखने के मामले में टॉप पर है।

IND vs AUS T20 series 2022: स्क्वॉड, लाइव स्ट्रीमिंग और जानिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी

रोनाल्डो इंस्टाग्राम की तरह ट्विटर पर भी अव्वल हैं, उनके पास अभी 10 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं। वह दुनिया के टॉप शख्स की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

Most Twitter followers in India : पहले नंबर पर हैं प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स रखने वाले लोगों में 11वें नंबर पर हैं। वह भारत के सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोवर्स रखने वाले पहले शख्स हैं। उनके बाद पीएमओ इंडिया का अकाउंट दूसरे नंबर पर है। इनके बाद आता है विराट कोहली का नाम, जिनके नाम अभी 5 करोड़ से अधिक ट्विटर फॉलोवर (Virat Kohli Twitter Followers) हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick