Cricket
Virat Kohli Restaurant: विराट कोहली किशोर कुमार के बंगले में खोलेंगे अपना रेस्टोरेंट, इंटरव्यू के दौरान कही ये बात: Check OUT

Virat Kohli Restaurant: विराट कोहली किशोर कुमार के बंगले में खोलेंगे अपना रेस्टोरेंट, इंटरव्यू के दौरान कही ये बात: Check OUT

Virat Kohli Restaurant: विराट कोहली किशोर कुमार के बंगले में खोलेंगे अपना रेस्टोरेंट, इंटरव्यू के दौरान कही ये बात: Check OUT
Virat Kohli Restaurant: इन दिनों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं अब कोहली क्रिकेट के बाद वह अब रेस्टोरेंट खोलने की तैयारियों में जुट गए हैं। जिसके लिए उन्होंने मुंबई में जगह भी देख ली है। कोहली अपना ये रेस्टोरेंट कही और […]

Virat Kohli Restaurant: इन दिनों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं अब कोहली क्रिकेट के बाद वह अब रेस्टोरेंट खोलने की तैयारियों में जुट गए हैं। जिसके लिए उन्होंने मुंबई में जगह भी देख ली है। कोहली अपना ये रेस्टोरेंट कही और नहीं बल्कि महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) के बंगले में खोलेंगे। इसे लेकर कोहली (Virat Kohli Hotel) ने एक इंटरव्यू के दौरान कई बात कही हैं। आइए जानें क्या बोले कोहली। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “जिस बंगले में होटल खोलने जा रहा हूं उसमे किशोर कुमार की यादें हैं, इसमें वह रहा करते थे। इस बंगले में आप देख सकते हो की इसकी बनावट कितनी सुन्दर है साथ ही हमने इसमें कई नई चीज़े भी लगाई हैं। जिससे यहां आने वाले हर इंसान को लगे की हां कुछ तो बढ़िया चीज़ है।

किशोर कुमार

गौरतलब है कि, इस वीडियो में विराट कोहली अपने रेस्टोरेंट में क्या क्या दिश रखने वाले हैं, उसके बारे में भी मनीष पॉल (Manish Paul) को सब बता रहे हैं। वहीं वीडियो में कोहली मनीष के साथ अपने होटल में बनी कुछ दिश का मजा ले रहे हैं। साथ ही कोहली का मानना है की वह अपने इस रेस्टोरेंट में बढ़िया से बढ़िया दिश रखे और लोगों को वह पसंद आए। इस बंगले को रेस्टोरेंट में तब्दील करने के लिए काम भी जोर-शोर से चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगले महीने तक इस रेस्टोरेंट की शुरुआत हो जाएगी।

Virat Kohli Restaurant: किशोर कुमार को महान गायकों में गिना जाता है

किशोर कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम हैं। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ 2678 गाने गाए हैं। किशोर कुमार को एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने करीब 88 फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया था। करीब 35 साल पहले 13 अक्टूूबर 1987 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick