Cricket
Virat Kohli: विराट ने फेसबुक पर पूरे किए 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

Virat Kohli: विराट ने फेसबुक पर पूरे किए 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

Virat Kohli: विराट ने फेसबुक पर पूरे किए 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले क्रिकेटर
Virat Kohli Facebook Followers: विराट कोहली ब्रेक के बाद लौट रहे हैं, वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs BAN) में शामिल है। रविवार से शुरू हो रही सीरीज से पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया का एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह फेसबुक पर 50 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाले भारत के और […]

Virat Kohli Facebook Followers: विराट कोहली ब्रेक के बाद लौट रहे हैं, वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs BAN) में शामिल है। रविवार से शुरू हो रही सीरीज से पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया का एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह फेसबुक पर 50 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाले भारत के और दुनिया के पहले क्रिकेटर (Most fans of cricketer in world) बन गए हैं। आपको बता दें कि दुनिया में वह हर बड़े प्लेटफॉर्म (Instagram, Twitter) पर सबसे ज्यादा फ़ॉलोअर्स वाले क्रिकेटर हैं।

विराट कोहली 2019 के बाद से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे थे, जिसके बाद तो उनके रिटायरमेंट की बातें होने लगी थी। बड़े क्रिकेटर्स भी उन्हें कुछ समय ब्रेक की सलाह दे रहे थे। खैर, विराट ने अपनी फॉर्म वापस हासिल कर ली है, इसी वर्ष खेले गए एशिया कप में उन्होंने अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया और वर्ल्डकप में भी अच्छी पारियां खेली। विराट ने न्यूजीलैंड दौरे से ब्रेक लिया और अपनी पत्नी के साथ नैनीताल पहुंचे। यहाँ उन्होंने नीम करौली नाम के एक बाबा के दर्शन किए। अब कोहली बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मुकाम हासिल किया है, वह फेसबुक पर 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स पूरे वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने।

Virat Kohli Facebook Followers: विराट के फेसबुक पर 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स पूरे

बुधवार को विराट कोहली के फेसबुक पर भी 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स पूरे हो गए। विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह समय समय पर लगातार फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन दिनों विराट अपने फैंस को जमकर सेल्फी/फोटो लेने देते हैं। आप देखोगे कि विराट अभी नैनीताल में थे, वहां पर भी उन्होंने कोई स्पेशल सिक्योरिटी नहीं रखी बल्कि सभी लोगों को फोटो वीडियो आदि लेने दी।

IND vs BAN 2022 Squad, Schedule, Live Streaming: बांग्लादेश दौरे से जुड़ी सारी जानकारी, यहां देखें: Follow Live

Virat Kohli Instagram: खबर लिखे जाने तक विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 225 मिलियन फॉलोअर हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर तो दुनिया का कोई क्रिकेटर उनके आस पास भी नहीं है, जबकि विराट दुनिया के ना सिर्फ क्रिकेटर बल्कि स्पोर्ट्स स्टार के मामले में टॉप 5 में आते हैं। विराट कोहली इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक सब पर अधिक फ़ॉलोअर्स के साथ हैं।

Most fans of cricketer in world: विराट कोहली दुनिया के नंबर 1 स्टार क्रिकेटर

क्रिकेट में आज सबसे ज्यादा फैंस विराट कोहली के ही हैं। वह दुनिया के किसी भी स्टेडियम में खेलने जाएं, सबसे ज्यादा फैंस उन्ही के नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी ये साफ़ दिखता है। यहाँ तक कि जिस मैच में विराट कोहली खेलते भी नहीं हैं, उसमे भी उनके समर्थक उनके पोस्टर लेकर पहुँचते हैं। पाकिस्तान को भारत का विरोधी माना जाता है, लेकिन आप कई बार देखते होंगे कि पाकिस्तानी फैंस पाकिस्तान में भी विराट कोहली के समर्थन में नजर आते हैं और पोस्टर आदि लेकर स्टेडियम में पहुँचते हैं जो विराट की फैन फॉलोविंग को दर्शाता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick