Cricket
Virat Kohli Anushka Sharma: छुट्टियां मनाकर वापस लौटे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट -Watch Video

Virat Kohli Anushka Sharma: छुट्टियां मनाकर वापस लौटे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट -Watch Video

Virat Kohli Anushka Sharma: छुट्टियां मनाकर वापस लौटे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट -Watch Video
Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में यूरोप की यात्रा (Virat Kohli Vacation) के बाद भारत लौट आए हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। इन दोनों की जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो सोशल […]

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में यूरोप की यात्रा (Virat Kohli Vacation) के बाद भारत लौट आए हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। इन दोनों की जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती है। इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट ने मुंबई एयरपोर्ट से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virushka Viral Video) का एक वीडियो साझा किया। ये कपल सोमवार की रात को अपनी यूरोप टॉप से वापस मुंबई लौट आया है। खेल जगत की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in 

इस वीडियो क्लिप में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक पोज़ देने के लिए दूसरी तरफ आने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए अनुष्का और विराट ने एक-दूसरे का हाथ थामा। पोज देने के बाद अनुष्का ने ‘थैंक्यू’ बोला और जाने ही वाली थी कि विराट ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा। क्लिप समाप्त होते ही यह कपल पार्किंग स्थल पर फोटोग्राफर्स को थम्स अप करते हुए भी देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनुष्का और विराट पिछले कुछ हफ्तों से लंदन और पेरिस में छुट्टियां मना रहे थे। लंदन में, इस कपल ने एक भारतीय रेस्तरां का दौरा किया और अमेरिकी गायक कृष्णा दास के संगीत समारोह में भी हिस्सा लिया। उन्हें अपनी बेटी वामिका के साथ शहर में सैर करते हुए भी देखा गया था।

आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे के बाद विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे से आराम दिया गया था। जिसके बाद उनके ज़िम्बाब्वे दौरे पर जाने की बात भी हो रही थी लेकिन बीसीसीआई के ज़िम्बाब्वे के खिलाफ जिस टीम का ऐलान किया उसमें विराट कोहली को एक बार फिर आराम दिया गया है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick