Cricket
Virat Kohli and Anushka Sharma: विज्ञापन की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Virat Kohli and Anushka Sharma: विज्ञापन की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Virat Kohli and Anushka Sharma: पहली बार कैसे मिले विराट अनुष्का, Team India, दोनों की दिलचस्प लवस्टोरी के बारे में, Virat Wife Anushka
Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Virat Wife Anushka) भारत की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। स्टार कपल को अक्सर स्टेज शेयर करते देखा जाता है और पूरे देश में बड़े पैमाने पर इनकी फैन फॉलोइंग है। दोनों […]

Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Virat Wife Anushka) भारत की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। स्टार कपल को अक्सर स्टेज शेयर करते देखा जाता है और पूरे देश में बड़े पैमाने पर इनकी फैन फॉलोइंग है। दोनों की मुलाकात 2013 में एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। लोगों के बीच आज भी दोनों की लव स्टोरी को जानने की ललक उसी तरह से बरकरार है। तो आइए जानते हैं विराट-अनुष्का की लवस्टोरी के बारे में… खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार 2013 में एक ऐड शूट के दौरान मिले थे। दोनों एक शैंपू ब्रैंड के लिए टीवी एड की शूटिंग कर रहे थे। उस समय विराट कोहली टीम इंडिया में अपनी पहचान बना चुके थे, वहीं अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी थीं।

पहली मुलाकात में विराट कोहली अनुष्का को देखकर नर्वस हो गए थे। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्होंने अनुष्का को देखा तो घबराहट खत्म करने के लिए उन्होंने तुरंत एक जोक मारा। अनुष्का शर्मा उनसे लंबी थीं और उन्होंने ऊंची हील पहन रखी थी। इस पर विराट कोहली ने कहा कि क्या आपको नहीं लगता कि यह हील्स थोड़ी बड़ी है। उसके बाद अनुष्का बोलीं, ‘एक्सक्यूज मी.’ विराट कोहली के जोक के चलते वहां अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

4 में जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे से मुंबई वापस आई थी, तब विराट सीधे अनुष्का के घर गए थे। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी साल 2014 के टीम इंडिया के न्यूजीलैंड के दौरे पर विराट के साथ दिखाई दी थीं। जब मेलबर्न में विराट ने शतकीय पारी खेली तो उस वक्त उन्होंने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को फ्लाइंग किस दी थी। उसके बाद से तो दोनों एक-दूसरे के और करीब होते गए।

शादी से पहले दोनों कई मौकों पर एक साथ दिखाई दिए थे। लेकिन दोनों की पहली डेट के बारे में बात करें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पहली डेट में खाने के लिए बाहर गए थे। विराट ने इसे पारंपरिक डेट बताते हुए एक बार कहा था कि दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताना काफी पसंद है।

कई सालों तक डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को विराट-अनुष्का शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने इटली के एक आलीशान रिजॉर्ट में शादी की थी। उस वक्त दोनों की शादी के बारे में बहुत कम लोगों को पता चला था। शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।

 

पिछले साल जनवरी में अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम वामिका रखा गया है। अनुष्का ने प्रेग्नेंसी के बारे में अगस्त 2020 में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की थी। भारत के हालिया साउथ अफ्रीका दौरे में अपनी मां के साथ वामिका मैच देखते दिखाई दी थी।

 

विराट कोहली बतौर बल्लेबाज आईपीएल 2022 में खेलते दिखाई देने वाले हैं। आईपीएल के 15वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली ने पिछले सीजन की समाप्ति के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। विराट कोहली आईपीएल के लिए सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़ गए थे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick