Virat Kohil और Anushka Sharma ने मुंबई में लिया नया फ्लैट, समुद्र किनारे इस आशियाने के लिए हर महीने देंगे इतने लाख रूपये
Virat Kohil Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का ने मुंबई के जुहू में एक नया घर…

Virat Kohil Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का ने मुंबई के जुहू में एक नया घर (Virat Kohli New House in Mumbai) लिया है, हालाँकि ये घर उन्होंने ख़रीदा नहीं है बल्कि किराए पर लिया है। जैसा आप जानते हो कि विराट का मुंबई में खुद का एक घर है, दिल्ली में भी उनका घर है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के लिए मुंबई में अभिनेता अशोक कुमार का बंगला भी लिया था।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अभी उत्तराखंड से ही लौटे हैं। विराट कोहली ने जहां न्यूजीलैंड दौरे से ब्रेक लिया हुआ है तो वहीं अनुष्का शर्मा भी अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म कर इंग्लैंड से लौटी हैं। उत्तराखंड से दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं। आने के बाद दोनों ने जुहू में एक घर किराए पर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस नए फ्लेट का किराया हर महीने करीब पौने 3 लाख रूपये है।
Virat Kohil Anushka Sharma: विराट कोहली – अनुष्का शर्मा ने साढ़े 7 लाख रूपये किया डिपाजिट
रिपोर्ट के मुताबिक ये फ्लैट 1650 स्क्वायर फ़ीट है। इसकी डील पिछले महीने (17 अक्टूबर) हुई थी। अग्रीमेंट हो चुका है और इसके लिए कोहली अनुष्का ने साढ़े 7 लाख रूपये डिपाजिट किए हैं। इस फ्लैट में 2 अंडरग्राउंड कार पार्किंग स्पेस है. ये फ्लैट पूर्व क्रिकेटर का है। ये फ्लैट बड़ौदा के शाही परिवार से आने वाले पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड़ का है।
Virat Kohli Mumbai House, Virat Kohli New House
Jhulan Goswami के किरदार में नजर आएंगी कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा अब बहुत ज्यादा फ़िल्में नहीं करती हैं। वह फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस में काम कर रही हैं, जिसमे वह पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में होंगी। हाल ही में अनुष्का शर्मा इंग्लैंड से शूटिंग का एक पार्ट शूट करके लौटी है। इस दौरान विराट कोहली टी20 वर्ल्डकप में खेल रहे थे। अब कोहली घर पर हैं, और जल्द ही बांग्लादेश दौरे के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।