Cricket
MS Dhoni के कलेक्शन में विंटेज लैंड रोवर-3 की हुई एंट्री, 1 रुपए से शुरू हुई थी ऑनलाइन नीलामी; देखें माही का लग्जरी कार कलेक्शन

MS Dhoni के कलेक्शन में विंटेज लैंड रोवर-3 की हुई एंट्री, 1 रुपए से शुरू हुई थी ऑनलाइन नीलामी; देखें माही का लग्जरी कार कलेक्शन

MS Dhoni के कलेक्शन में Vintage Land Rover-3 की हुई एंट्री, 1 रुपए से शुरू हुई थी नीलामी; देखें माही का कार कलेक्शन MS Dhoni Car Collection
Vintage Land Rover-3, MS Dhoni, MS Dhoni Car Collection: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गाड़ियों का शौक किसी से छिपा नहीं है। उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर से कार और बाइक हैं। अब माही के इसी कलेक्शन में एक और शानदार मेहमान की एंट्री हुई है। एमएस ने अपने लिए एक शानदार […]

Vintage Land Rover-3, MS Dhoni, MS Dhoni Car Collection: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गाड़ियों का शौक किसी से छिपा नहीं है। उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर से कार और बाइक हैं। अब माही के इसी कलेक्शन में एक और शानदार मेहमान की एंट्री हुई है। एमएस ने अपने लिए एक शानदार विंटेज कार क्लासिक लैंड रोवर 3 खरीदी है। धोनी ने ये कार 19 दिसंबर 2021 को आयोजित विंटेज और क्लासिक कारों की ऑनलाइन नीलामी से खरीदी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

बिग बॉय टॉयज ने किया आयोजन

इस नीलामी का आयोजन ‘बिग बॉय टॉयज’ ने किया था। नीलामी 1 रुपये से शुरू हुई और 25 लाख रुपये तक पहुंची। नीलामी में बिग बॉय टॉयज ने 19 खास कारें उपलब्ध कराई थीं, जिनमें रोल्स रॉयस, कैडिलैक, ब्यूक, शेवरले, लैंड रोवर, ऑस्टिन, मर्सिडीज-बेंज और अन्य कंपनियों की कारें शामिल थीं। लेकिन धोनी ने विंटेज कार क्लासिक लैंड रोवर 3 की बोली जीती। धोनी की यह कार 1971 की लैंड रोवर सीरीज III स्टेशन वैगन है, जिसे लैंड रोवर ने यूनाइटेड किंगडम में निर्मित किया गया था।

विंटेज कार क्लासिक लैंड रोवर 3 के फीचर्स
Vintage Land Rover-3, MS Dhoni, MS Dhoni Car Collection: इस कार के फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में 4X4 व्हील ड्राइव के साथ 2.3 लीटर पेट्रोल इंजन है। यह चार-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। अभी तक धोनी द्वारा खरीदे गए मॉडल का अधिक विवरण सामने नहीं आया है, इसलिए निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि इस कार में कुछ मॉडिफिकेशन किया गया है या नहीं।

धोनी के पास हैं ये कार

Vintage Land Rover-3, MS Dhoni, MS Dhoni Car Collection: बता दें कि धोनी के पास कई कारों का कलेक्शन है। धोनी के पर्सनल कलेक्शन में कई लग्जरी कारें और बाइक जिसमें मर्सिडीज-बेंज जीएलई, ऑडी क्यू7 और जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक जैसी गाड़ियां और कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32, यामाहा आरडी 350, हार्ले-डेविडसन फैटबॉय, बीएसए गोल्डस्टार, कावासाकी निंजा ZX14R और कावासाकी निंजा H2 जैसी बाइक शामिल हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick