Cricket
Vijay Hazare Trophy 2022: उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह ने अपने नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड, एक ओवर में खाए सात छक्के- Check Out

Vijay Hazare Trophy 2022: उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह ने अपने नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड, एक ओवर में खाए सात छक्के- Check Out

Vijay Hazare Trophy 2022: उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह ने अपने नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड, एक ओवर में खाए सात छक्के- Check Out
Vijay Hazare Trophy 2022: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy 2022) का क्वार्टर फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश (MAH vs UP) के बीच खेला गया था। इस मैच के दौरान महाराष्ट्र (Maharastra) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gayakwad) ने 49वें ओवर में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गेंदबाज शिवा सिंह (Shiva Singh) के […]

Vijay Hazare Trophy 2022: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy 2022) का क्वार्टर फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश (MAH vs UP) के बीच खेला गया था। इस मैच के दौरान महाराष्ट्र (Maharastra) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gayakwad) ने 49वें ओवर में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गेंदबाज शिवा सिंह (Shiva Singh) के एक ओवर में 7 छक्के (Most Sixes in Over) जड़ दिए है। इसके साथ ही उन्होंने एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज शिवा सिंह ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in Over) देने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। चलिए जानते है कि उन्होंने एक ओवर में कितने रन खर्च किए है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

आपको बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के दौरान 49वें गायकवाड़ ने शिवा के एक ओवर में कुल सात छक्के मारे है। शिवा ने अपने इस ओवर में एक नोबॉल के साथ कुल 7 गेंदे फेंकी थी और गायकवाड़ ने सभी 7 गेंदो पर छक्के जड़ने साथ एक ओवर में कुल 43 रन बटोर लिए थे। जिसके बाद गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। वहीं शिवा सिंह ने एक ओवर में सबसे ज्यादा 43 रन खर्च करने में अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले शिवा सिंह अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम को हिस्सा भी रह चुके है। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड मुकाबले में काफी किफायती गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने वर्ल्डकप में कुल 6 मैच खेले और उसमें चार विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा शिवा सिंह ने साल 2018-19 में में घरेलु क्रिकेट की टीम यूपी में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक यूपी के लिए 7 वनडे मैच खेले है और उसमे पांच विकेट अपने नाम किए है। इसके अलावा शिवा ने यूपी के लिए 15 टी20 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने नौ विकेट अपने नाम किए है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick