Cricket
COVID-19: क्वारंटाइन पूरा करने के बाद घर लौटे वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर

COVID-19: क्वारंटाइन पूरा करने के बाद घर लौटे वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर

आइसोलेशन पूरा करने के बाद घर लौटे केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर
COVID-19: क्वारंटाइन पूरा करने के बाद घर लौटे वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर 10 दिन का अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करने के बाद अपने शहरों को लौट गए हैं। चक्रवर्ती और वारियर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के जैव सुरक्षित वातावरण […]

COVID-19: क्वारंटाइन पूरा करने के बाद घर लौटे वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर 10 दिन का अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करने के बाद अपने शहरों को लौट गए हैं।

चक्रवर्ती और वारियर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था। यह लीग बाद में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी।

तमिलनाडु के चक्रवर्ती आधिकारिक तौर पर पहले क्रिकेटर थे जिनका परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। वह कुछ स्कैन कराने के लिए गए थे जहां वह वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उनके साथी वारियर और प्रसिद्ध कृष्णा भी वायरस की चपेट में आ गए थे।

केरल के वारियर इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा के संपर्क में आए जिससे यह लेग स्पिनर भी संक्रमित हो गया था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा, “हां, चक्रवर्ती और संदीप घर लौट गए हैं। उन्होंने 10 दिन का अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा कर लिया है। हालांकि उनकी फ्रेंचाइजी टीम केकेआर उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी।”

उन्होंने कहा, “उनका क्रमश: चेन्नई और केरल में आरटी पीसीआर परीक्षण करवाया जाएगा।”

चक्रवर्ती और वारियर में हालांकि संक्रमण के कोई खास लक्षण नहीं दिखाई दिए।

कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए केकेआर के एक अन्य खिलाड़ी न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट अभी क्वारंटाइन पर रहेंगे। आईपीएल 2021 को चार मई को सस्पेंड़ कर दिया गया था।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कोच माइक हसी और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट को छोड़कर सभी विदेशी खिलाड़ी भारत से रवाना हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी और न्यूजीलैंड के कुछ क्रिकेटर अभी मालदीव में क्वारंटाइन पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत से 15 मई तक उड़ानों को प्रतिबंधित कर रखा है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्वदेश लौटने के बजाय मालदीव में क्वारंटाइन पर हैं।

ये भी पढ़ें – COVID-19: कोरोना के खिलाफ जंग में सनराइजर्स हैदराबाद आई सामने, दान किए 30 करोड़ रुपये

Editors pick