Under19 ODI Challenger Trophy-Anushka Sharma: BCCI वीमेन ने मंगलवार को एक ट्वीट किया। इसके बाद से ही यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बीसीसीआई के इस ट्वीट में बताया गया है कि अनुष्का शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पारी को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से जोड़ दिया। यूजर्स सोशल मीडिया पर इसको लेकर फनी मीम्स (Anushka Sharma Memes) शेयर कर रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in
ये भी पढ़ें: T20 World Cup, IND vs AFG: तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, सुनील गावस्कर ने दी सलाह!
बीसीसीआई ने शेयर किया अपडेट
Anushka Sharma Memes-Virat Kohli-BCCI: दरअसल BCCI वीमेन ने महिलाओं के अंडर 19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2021-22 के एक मैच का अपडेट शेयर किया था। BCCI के ट्वीट में जिस अनुष्का शर्मा का जिक्र है वह इंडिया बी टीम की कप्तान हैं। अंडर 19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी में सभी खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया है। टीम- ए, टीम- बी, टीम, सी और टीम डी। वहीं अनुष्का टीम बी की कप्तान हैं। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 88 गेंदों पर 52 रन बनाए और 5 विकेट भी अपने नाम किए। अनुष्का की इस पारी की बदौलत टीम ने 140 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को 92 रनों की बड़ी जीत दिलाई।
Anushka Sharma 52 runs in 88 balls (5×4, 1×6) India B 140/0 #U19ChallengerTrophy
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2021
सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल
Under19 ODI Challenger Trophy-Anushka Sharma: बीसीसीआई वीमेन ने ट्वीट कर अनुष्का की इस पारी की जानकारी दी। इसके बाद से ही बीसीसीआई का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स इसको भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से जोड़कर देख रहे हैं। और फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं। इन्हीं में से कुछ मीम्स इस खबर में दिए गए हैं।
https://twitter.com/UN_PrEdiTAble/status/1455418127253078017?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1455418127253078017%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fanushka-sharma-scores-52-runs-and-takes-five-wicket-bcci-tweet-went-viral-on-social-media
Abey isne Cricket khelna kab se shuru kar diya : pic.twitter.com/olGgNLw0Ae
— Kushagra (@4kushagra5) November 2, 2021
Wait…whaaatt…🙄 so..the wife plays for BCCI women team? Isn't she only a actress 🤔
— Indika Bandara (@hmcindikab) November 2, 2021
For a sec i thought bcci is trolling virat kohli 😂😂😂🤭
— Piscess dude (@Deltaseira0318) November 2, 2021
Virat be like pic.twitter.com/xkTn8ffzdB
— Tony (@BeswaraR) November 2, 2021
https://twitter.com/communismrockx/status/1455423797029261316?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1455423797029261316%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fanushka-sharma-scores-52-runs-and-takes-five-wicket-bcci-tweet-went-viral-on-social-media
खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in