Cricket
IND vs Eng U19 World Cup Final: भारत ने पांचवीं बार जीता अंडर-19 विश्वकप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

IND vs Eng U19 World Cup Final: भारत ने पांचवीं बार जीता अंडर-19 विश्वकप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

IND vs Eng U19 World Cup Final: भारतीय टीम ICC U19 World Cup इतिहास की सबसे सफल टीम है, इंडिया में पांचवी बार खिताब अपने नाम किया है।
IND vs Eng U19 World Cup Final, Live Streaming: भारत (India U19 Team)  और इंग्लैंड (England U19 Team) के बीच अंडर-19 विश्वकप (ICC U19 World Cup)  का फाइनल मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम एटिंगा में खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान टॉम पर्स्ट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड […]

IND vs Eng U19 World Cup Final, Live Streaming: भारत (India U19 Team)  और इंग्लैंड (England U19 Team) के बीच अंडर-19 विश्वकप (ICC U19 World Cup)  का फाइनल मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम एटिंगा में खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान टॉम पर्स्ट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 44.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में 195 रन बनाकर 4 विकेट से फाइनल मुकाबला जीत लिया। अंडर-19 विश्वकप में भारत की यह पांचवीं जीत है। शानदार प्रदर्शन के लिए राज बावा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं देवाल्ड ब्रेविस को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

जेम्स रियू ने खेली 95 रनों की पारी

IND vs Eng U19 World Cup Final: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम एक के बाद एक लगातार विकेट खोती रही। जेम्स रियू और जेम्स सेल्स के अलावा कोई भी साझेदारी देखने को नहीं मिली। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 2, कप्तान टॉम पर्स्ट  ने 0, जॉर्ज थॉमस ने 27, विलियम लक्सटन ने 4, जॉर्ज बेल ने 0, रेहान अहमद ने 10, एलेक्स हॉर्टन ने 10, जेम्स रियू ने 95, थॉमस एस्पिनवाल ने 0 और जोशुआ बॉयडेन ने 1 रन बनाया। वहीं भारत की ओर से राज बावा ने 5, रवि कुमार ने 4 और कौशल तांबे ने 1 विकेट अपने नाम किया।

निशांत सिंधु ने जड़ा अर्धशतक
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही गेंद पर अंगकृष रघुवंशी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद हरनूर सिंह और शेख रशीद ने पारी को संभाला। सिंह ने 21 तो रशीद ने 50 रन बनाए। वहीं कप्तान यश धुल 17 रन बनाकर पवेलियन लौटै। राज बावा ने 35 रनों की पारी खेली। वहीं निशांत सिंधु 50 और दिनेश बाना 13 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

अंडर-19 की सबसे कामयाब टीम

भारतीय टीम पांचवीं बार अंडर-19 की चैंपिंयन बनी है। भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में विश्वकप जीता। वहीं टीम 2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2020 और 2022 के फाइनल में पहुंची। इंग्लैंड ने आखिरी बार 1998 में विश्वकप जीता था। भारत अंडर-19 की सबसे कामयाब टीम है।

  • 2000: मोहम्मद कैफ
  • 2008: विराट कोहली
  • 2012: उनमुक्त चंद
  • 2018: पृथ्वी शॉ
  • 2022: यश धुल

जय शाह ने किया ईनाम का एलान

मुझे प्रति खिलाड़ी 40 लाख और प्रति सहयोगी स्टाफ 25 लाख के इनाम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। आपने देश को गौरवान्वित किया है।

जीत के बाद लगा बधाइयों का तांता

लाइव अपडेट

इंडिया अंडर-19- 195/6 (47.4 ओवर)

46.2 ओवर-विकेट: भारत का छठा विकेट गिरा। कौशल तांबे 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिनेश बाना और निशांत सिंधु क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 22 गेंदों पर 14 रन चाहिए।

45 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन है। आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए भारत को 16 रन चाहिए। निशांत सिधु 43 और तांबे 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

42.6 ओवर- विकेट: भारत का 5वां विकेट गिरा। राज बावा 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सिंधु के साथ देने के लिए कौशल तांबे क्रीज पर आए हैं। भारत को जीत के लिए 42 गेंदों पर 26 रनों की दरकार है।

40 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन है। राज बावा 19 और निशांत सिंधु 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

35 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन है। राज बावा और निशांत सिंधु 14-14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 42 गेंदों पर 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।

30 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन है। राज बावा 2 और निशांत सिंधु 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

28.2 ओवर- विकेट: भारत का चौथा विकेट गिरा। कप्तान यश धुल 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राज बावा और निशांत सिंधु क्रीज पर मौजूद हैं।

26.6 ओवर- विकेट: भारत का तीसरा विकेट गिरा। उपकप्तान शेख रशीद 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। धुल का साथ देने के लिए निशांत सिंधु क्रीज पर आए हैं।

25 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। रशीद 47 और धुल 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

20 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन है। शेख रशीद 28 और यश धुल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

17.3 ओवर- विकेट: भारत का दूसरा विकेट गिरा। हरनूर सिंह 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उपकप्तान शेख रशीद का साथ देने के लिए अब कप्तान यश धुल क्रीज पर आए हैं।

15 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन है। उपकप्तान शेख रशीद 15 और हरनूर सिंह 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले विकेट जल्दी गिरने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने पारी को संभाला है।

10 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन है। शेख रशीद 11 और हरनूर सिंह 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

5 ओवर का खेल समाप्त: भारत अंडर-19 का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन है। शेख रशीद 10 और हरनूर सिंह 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

0.2 ओवर- विकेट: इंग्लैंड को दूसरी गेंद पर ही सफलता मिली। जोशुआ बॉयडेन ने अंगकृष रघुवंशी को खाता खेले बिना ही पवेलियन भेजा। विकेटकीपर एलेक्स हॉर्टन ने उनका कैच लपका।

इंग्लैंड अंडर 19- 189/10 (44.5 ओवर)

इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा। राज बावा ने जोशुआ बॉयडेन को पवेलियन भेजा।

43.4 ओवर विकेट: इंग्लैंड का 9वां विकेट गिरा। थॉमस एस्पिनवाल 0 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुरुआती दो झटकों के बाद रवि कुमार ने फिर से दो विकेट अपने नाम किए। वह फाइनल में अब तक 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। जेम्स सेल्स और जोशुआ बॉयडेन क्रीज पर मौजूद हैं।

43.1 ओवर- विकेट: इंग्लैंड का 8वां विकेट गिरा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे जेम्स रियू 95 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बाउंड्री पर कौशल ने उनका शानदार कैच लपका। रवि कुमार को एक और सफलता मिली।

40 ओवर का खेल समाप्त: इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन है। जेम्स रियू 84 और जेम्स सेल्स 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 74 रनों की साझेदारी हो चुकी है। जेम्स धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

35 ओवर का खेल समाप्त: इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 145 रन है। जेम्स रियू 72 और जेम्स सेल्स 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

30 ओवर का खेल समाप्त: इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 118 रन है। जेम्स रियू 50 और जेम्स सेल्स 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

29.2 ओवर: जेम्स रियू ने फाइनल में जड़ा अर्धशतक। उन्होंने 79 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

25 ओवर का खेल समाप्त: इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 96 रन है। जेम्स रियू 37 और जेम्स सेल्स 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

24.3 ओवर- विकेट: इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा। एलेक्स हॉर्टन 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कौशल तांबे ने भारत को एक और सफलता दिलाई। कप्तान यश धुल ने हॉर्टन का कैच पकड़ा।

20 ओवर का खेल समाप्त: इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। जेम्स रियू 22 और एलेक्स हॉर्टन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

16.2 ओवर- विकेट: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। रेहान अहमद 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राज बावा को फाइनल मुकाबले में चौथी सफलता मिली। कौशल तांबे ने शानदार कैच लपका।

15 ओवर का खेल समाप्त: इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 52 रन है। जेम्स रियू 15 और रेहान अहमद 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

12.6 ओवर- विकेट: इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा। जॉर्ज बेल 0 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राज बावा को तीसरी सफलता मिली। इस ओवर में यह उनका दूसरा विकेट है। विकेटकीपर दिनेश बाना ने शानदार कैच लपका।

12.5 ओवर- विकेट: इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा। विलियम लक्सटन 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राज बावा को दूसरी सफलता मिली। जॉर्ज बेल बल्लेबाजी करने के लिए आए।

10.1 ओवर- विकेट: इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा। राज बावा ने ओवर की पहली ही गेंद पर जॉर्ज थॉमस ने हवाई फायर करना चाहा। लेकिन गेंद सीधा कप्तान यश धुल के पास पहुंची और उन्होंने कैच लपक लिया। थॉमस ने 30 गेंदों पर 27 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। जेम्स रेव का साथ देने के लिए विलियम लक्सटन क्रीज पर आए हैं।

10 ओवर का खेल समाप्त: इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन है। जेम्स रेव 7 और जॉर्ज थॉमस 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजदू हैं।
6.6 ओवर:, मिस फील्ड- राज बावा के ओवर की आखिरी गेंद थॉमस के बैट का बाहरी किनारा लेकर स्लिप के पास पहुंची। लेकिन स्लिप पर तैनात कौशल तांबे कैच को नहीं पकड़ा पाए। इस तरह भारत ने तीसरी सफलता पाने का मौका गंवा दिया।

5 ओवर का खेल समाप्त: इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन है। जेम्स रेव 1 और जॉर्ज थॉमस 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

3.3 ओवर- विकेट: इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान टॉम पर्स्ट 0 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रवि कुमार ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। जेम्स रेव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

3 ओवर का खेला समाप्त: इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन है। आरएस हंगरगेकर ने इस ओवर में जमकर रन लुटाए। इस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगा। जॉर्ज थॉमस 12 गेंदों पर 16 और कप्तान टॉम पर्स्ट 0 पर क्रीज पर मौजदू हैं।

2 ओवर का खेल समाप्त: इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 4 रन है। इंग्लैंड की शुरुआती अच्छी नहीं रही है। भारतीय गेंदबाजी रवि कुमार ने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाजी जैकब बेथेल को पवेलियन भेज दिया है।

1.5 ओवर विकेट: भारत को पहली सफलता रवि कुमार ने दिलाई। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के कप्तान टॉम प्रेस्ट तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

पहला ओवर: भारत की ओर से आरएस हंगरगेकर ने पहला ओवर किया। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ दो रन खर्च किए। जॉर्ज थॉमस, जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की पारी की शुरुआत की है।

IND vs Eng U19 World Cup Final: भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन

  • ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराया।
  • ग्रुप स्टेज में आयरलैंड को 174 रन से हराया।
  • ग्रुप स्टेज में युगांडा को 326 रन से हराया।
  • क्वार्टर फाइनल में पिछली बार (2020) की चैंपियन बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया।
  • सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से हराया।

इंग्लिश टीम का अब तक का प्रदर्शन

  • ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया।
  • ग्रुप स्टेज में कनाडा को 106 रन से हराया।
  • ग्रुप स्टेज में यूएई को 189 रन से हराया।
  • क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया।
  • सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 15 रन से हराया।

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

India U19 (Playing XI): अंगकृष रघुवंशी, हरनूर सिंह, एसके रशीद (उपकप्तान), यश धुल (कप्तान), निशांत सिंधू, आरएस हंगरगेकर, दिनेश बाना, कौशल तांबे, राज अंगद बावा, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार

England U19 (Playing XI): जॉर्ज थॉमस, जैकब बेथेल, टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जेम्स रेव, विलियम लक्सटन, जॉर्ज बेल, रेहान अहमद, एलेक्स हॉर्टन (विकेटकीपर), जेम्स सेल्स, थॉमस एस्पिनवाल, जोशुआ बॉयडेन

 

कहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण?

भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

कहां देखें मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं।

IND vs Eng U19 World Cup Final: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतीय टीम: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्या यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार, गर्व सांगवान।

रिजर्व खिलाड़ी: ऋषित रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय।

इंग्लैंड टीम: रेहान अहमद, टॉम एस्पिनवाल, सन्नी बेकर, नाथन बार्नवेल, जॉर्ज बेल, जैकब बेथेल (उपकप्तान), जोश, बॉयडेन, जेम्स कोल्स, एलेक्स हॉर्टन, विल लक्सटन, टॉम पर्स्ट (कप्तान), जेम्स रेव, जेम्स सेल्स, फतेह सिंह, जॉर्ज थॉमस।

रिजर्व खिलाड़ी: जोश बेकर, बेन क्लिफ।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick