Cricket
U19 IND Beat ENG: विराट कोहली और उन्मुक्त चंद के बाद दिल्ली के Yash Dhull ने दोहराया इतिहास, धुल की कप्तानी में भारत ने 5वीं बार जीता खिताब

U19 IND Beat ENG: विराट कोहली और उन्मुक्त चंद के बाद दिल्ली के Yash Dhull ने दोहराया इतिहास, धुल की कप्तानी में भारत ने 5वीं बार जीता खिताब

U19 IND Beat ENG: दिल्ली के Captain Yash Dhull  ने दोहराया इतिहास, भारत ने 5वीं बार जीता खिताब U19 World Cup Final IND vs ENG
U19 World Cup Final-IND Beat ENG: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की भिड़ंत इंग्लैंड (IND vs ENG) से हुई जहां भारत ने 4 विकेट से इंग्लैंड को हरा दिया। भारत ने 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत की कप्तानी कर रहे यश धुल (Captain […]

U19 World Cup Final-IND Beat ENG: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की भिड़ंत इंग्लैंड (IND vs ENG) से हुई जहां भारत ने 4 विकेट से इंग्लैंड को हरा दिया। भारत ने 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत की कप्तानी कर रहे यश धुल (Captain Yash Dhull) दिल्ली के रहने वाले है। इससे पहले भारत को अंडर-19 का खिताब दिलाने वाले विराट कोहली और उन्मुक्त चंद भी दिल्ली के ही रहने वाले थे। दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ भारत का दिल भी है। 10 साल बाद दिल्ली के ही लड़के की कप्तानी में भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इससे पहले 2012 में दिल्ली के उन्मुक्त चंद ने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

U19 World Cup Final-IND Beat ENG: दिल्ली के रहने वाले विराट कोहली ऐसे पहले कप्तान थे जिन्होंने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। विराट ने 2008 में अंडर-19 वर्ल़्ड कप जीता था। उसके बाद 2012 में दिल्ली के उन्मुक्त चंद की अगुवाई में भारत ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब हासिल किया। 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था लेकिन पृथवी शॉ महाराष्ट्र के रहने वाले है। उसके बाद शनिवार 5 फरवरी को दिल्ली के यश धुल (Captain Yash Dhull) की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जातकर भारत को 5वीं बार इस खिताब से नवाजा।

U19 World Cup Final-IND Beat ENG: विराट कोहली ने  वेस्टइंडीज के खिलाफ 74 गेंद में 100 रन बनाए थे। इसके बाद उनमुक्त चंद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। अब यश धुल ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 110 रन की शतकीय पारी खेली। यश (Captain Yash Dhull) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 76.33 की औसत से 229 रन बनाए।

U19 World Cup Final-IND Beat ENG: विराट और यश धुल अंडर-19 वर्ल्डकप में चौथए नंबर पर बल्लेबाजी करने आते थे। विराट ताकत के साथ बड़े छक्के लगाने की बजाय टाइमिंग और गैप में शॉट खेलने पर यकीन रखते हैं। यश धुल भी इसी शैली के खिलाड़ी हैं और वो भी ताकत के साथ बड़े छक्के लगाने की बजाय टच प्ले पर ज्यादा यकीन करते हैं। इसी तरीके से उन्होंने ज्यादा रन बनाए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick