Cricket
U-19 World Cup Live: अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन टॉप खिलाड़ियों पर होगी नजर, जानें कौन से खिलाड़ी है लिस्ट में

U-19 World Cup Live: अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन टॉप खिलाड़ियों पर होगी नजर, जानें कौन से खिलाड़ी है लिस्ट में

U-19 World Cup Live: अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन टॉप खिलाड़ियों पर होगी नजर, U-19 World Cup 2022, Harnoor Singh, Yash Dhull
U-19 World Cup Live: अंडर-19 वर्ल्ड कप (U-19 World Cup 2022) क्रिकेट प्लेटफॉर्म का एक ऐसा स्थान है जहां भविष्य के सितारे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें देश की टीम में खेलने का मौका दिया जाता है। इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में हरनूर सिंह (Harnoor Singh), यश ढुल […]

U-19 World Cup Live: अंडर-19 वर्ल्ड कप (U-19 World Cup 2022) क्रिकेट प्लेटफॉर्म का एक ऐसा स्थान है जहां भविष्य के सितारे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें देश की टीम में खेलने का मौका दिया जाता है। इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में हरनूर सिंह (Harnoor Singh), यश ढुल (Yash Dhull), कासिम अकरम, कूपर कोनोली जैसे बड़े खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

U-19 World Cup Live: अंडर-19 वर्ल्ड कप के जरिए भारत के खिलाड़ी अपने क्रिकेट का जलवा बिखेरेंगे। जिससे आईपीएल मेगा ऑक्शन में उनके रिटेंशन की संभावना बढ़ जाएगी। जैसे राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

1. हरनूर सिंह (भारत) : भारत के सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह (Harnoor Singh) अपनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछली 10 पारियों में दो अर्द्धशतक के अलावा तीन शतक भी जड़े हैं। लंकी सलामी बल्लेबाज ने अंडर -19 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 72 और 111 रन बनाने के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाया। वह अपने पास मौजूद सभी आक्रमण कौशल के साथ भारत के यशस्वी जायसवाल हो सकते हैं।

2. कासिम अकरम (पाकिस्तान): पाकिस्तान के कप्तान कासिम अकरम (Qasim Akram) के पास पहले से ही एक अनुभवी सीनियर ऑलराउंडर है, जिसने 15 घरेलू वनडे मैच, 9 वनडे मैच और 21 टी20 खेले हैं। घरेलू वनडे मैच में उनका औसत 51.33% है। जबकि वनडे मैच में 35.36% है। कासिम अकरम का रिकॉर्ड काफी खतरनाक है। जल्द ही वे बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे क्योंकि कराची किंग्स ने उन्हें एक उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में चुना है।

3. कूपर कोनोली (ऑस्ट्रेलिया): ऑलराउंडर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंडर-17 कप्तान कूपर कोनोली एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने जा रहे हैं। दो अभ्यास मैचों में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 और भारत के खिलाफ 117 रन बनाए हैं। उनके पास पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ बीबीएल में खेलने का अनुभव है और वे ऑस्ट्रेलिया को अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने के लिए इस बार पूरी तरह से तैयारी करके आएंगे।

4. देवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका): दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को दूसरा एबी डिविलियर्स माना जाता है। इतनी कम उम्र में ये उनके लिए एक बहुत बड़ा टैग है। वह आसानी से गेंदबाजों का सामना करते हैं। वह काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली हैं।

5. यश ढुल (भारत): अंडर-19 टीम की कप्तानी टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दी जाती है और यश ढुल इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से तैयारल हैं। अपनी आक्रामक कप्तानी के साथ लोग उनमें विराट कोहली की छवि देखी जाती है। ढुल अपने शानदार प्रदर्शन से मंच पर आग लगा सकते हैं। अगर वह भारत को 5वें खिताब तक ले जाते हैं तो उनके लिए आईपीएल के दरवाजे भी आसानी से खुल जाएंगे।

 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick