Cricket
Virat Kohli की अगुवाई में IPL खेल चुका ये स्टार साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, T20 world cup में नामीबिया टीम का होगा हिस्सा

Virat Kohli की अगुवाई में IPL खेल चुका ये स्टार साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, T20 world cup में नामीबिया टीम का होगा हिस्सा

David Wiese, Former South Africa player, T20 World Cup 2021, David Wiese represent Namibia, Virat Kohli
Virat Kohli की अगुवाई में IPL खेल चुका ये स्टार साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, T20 world cup में नामीबिया टीम का होगा हिस्सा- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर डेविड वीज आगामी टी20 विश्व कप 2021 में नामीबिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। नामीबिया के राष्ट्रीय कोच पियरे डी ब्रुइन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस खबर […]

Virat Kohli की अगुवाई में IPL खेल चुका ये स्टार साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, T20 world cup में नामीबिया टीम का होगा हिस्सा- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर डेविड वीज आगामी टी20 विश्व कप 2021 में नामीबिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। नामीबिया के राष्ट्रीय कोच पियरे डी ब्रुइन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि की है। डेविड वीज जो आखिरी बार 2016 में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले थे। टीम से नजरअंदाज किए जाने के बाद कोलपैक का रास्ता अपनाया था। 36 वर्षीय इस प्रोटियाज खिलाड़ी ने छह एकदिवसीय और 20 टी 20 मैचों में भाग लिया। जिसमें उन्होंने कुल 194 रन बनाए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 33 विकेट लिए। David Wiese, Former South Africa player, T20 World Cup 2021, David Wiese represent Namibia, Virat Kohli

ये भी पढ़ें- IPL 2021: आईपीएल फेज 1 के 5 सबसे बड़े फ्लॉप खिलाड़ी जो फेज 2 में कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन

वीज ने साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था। वो इस समय ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब से जुड़े हुए हैं। इसके बाद वो कभी भी साउथ अफ्रीका की तरफ से नहीं खेले। ससेक्स के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

पियरे डी ब्रुइन ने बताया कि डेविड वीज नामीबिया के लिए खेलने के योग्य हैं क्योंकि उनके पिता का जन्म इसी देश में हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि 255 टी 20 मैच खेलने वाले एक अनुभवी खिलाड़ी के टीम में होने से हमे बहुत फायदा होगा।

पियरे डी ब्रुइन ने कहा, ‘डेविड के पिता का जन्म यहां हुआ था। इसलिए वह नामीबिया के लिए खेलने के योग्य हैं। वह इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट में खेल रहा है। लेकिन उसके बाद हमारे साथ शामिल होगा और विश्व कप के बाद भी उपलब्ध रहेगा। इसलिए मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। उनकी टीम, ससेक्स, क्वार्टर फाइनल में है। इसलिए हमें देखना होगा कि वह कब तक टीम से जुड़ते हैं। लेकिन मुझे आशा है कि वह कम से कम फ्री स्टेट ट्रिप में शामिल होने में सक्षम होगा।”

David Wiese, Former South Africa player, T20 World Cup 2021, David Wiese represent Namibia, Virat Kohli

ये भी पढ़ें- IPL 2021: Good news for franchises, BCCI officially confirms English and Australian players will be available for Phase 2 in UAE

Editors pick