Cricket
IPL 2021: Virat Kohli से लेकर Rohit Sharma के लिए आई अच्छी खबर, आज UAE पहुंच जाएंगे श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर्स!

IPL 2021: Virat Kohli से लेकर Rohit Sharma के लिए आई अच्छी खबर, आज UAE पहुंच जाएंगे श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर्स!

IPL 2021, IPL 2021 In UAE, Quinton de Kock, SL VS SA,UAE Covid rules for Sri Lanka
IPL 2021: Virat Kohli से लेकर Rohit Sharma के लिए आई अच्छी खबर, कल UAE पहुंच जाएंगे श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर्स- श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज मंगलवार को सम्पन्न हुई। इस सीरीज में आईपीएल में हिस्सा लेने वाले कई बड़े खिलाड़ी भी खेल रहे थे। अब […]

IPL 2021: Virat Kohli से लेकर Rohit Sharma के लिए आई अच्छी खबर, कल UAE पहुंच जाएंगे श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर्स- श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज मंगलवार को सम्पन्न हुई। इस सीरीज में आईपीएल में हिस्सा लेने वाले कई बड़े खिलाड़ी भी खेल रहे थे। अब आईपीएल फ्रेंचाइजी को इस सीरीज में खेल रहे खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अच्छी खबर आई है। बीसीसीआई ने पहले कहा था कि यह बबल-टू-बबल ट्रांसफर होगा। श्रीलंका कोरोना के मामले में यूएई की रेड-लिस्ट देशों में आता है। फ्रेंचाइजी इस बात पर स्पष्टता की मांग कर रहे थे कि खिलाड़ी पहले सप्ताह में उपलब्ध होंगे या नहीं। बता दें, आईपीएल के दूसरे फेज का आयोजन 19 सितंबर से होने वाला है। In UAE, Quinton de Kock, SL VS SA,UAE Covid rules for Sri Lanka 

IPL 2021: बुधवार को यूएई पहुंच जाएंगे खिलाड़ी! 

श्रीलंका के सभी यात्रियों को संयुक्त अरब अमीरात में आने पर 6 दिनों के क्वारंटाइन में रहना पड़ता है। हालांकि आईपीएल से जुड़े क्रिकेटर्स मात्र 2 दिनों के क्वारंटाइन पर रहेंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि सभी प्लेयर्स बायो बबल से शिफ्ट हो रहे हैं। कम से कम 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अभी तक संयुक्त अरब अमीरात नहीं पहुंचे हैं और उन्हें कल यूएई पहुंच जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हैं। बुधवार को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाड़ी चार्टेड प्लेन से बुधवार को पहुंच जाएंगे।

ये भी पढ़ें- IPL 2021: विराट कोहली की RCB ने किया कोरोना वॉरियर्स के जज्बे को सलाम, KKR के खिलाफ इस दिन पहनेंगे नीली जर्सी

जब बीसीसीआई अधिकारी से इनसाइडस्पोर्ट ने बात की तो उन्होंने कहा, “हमें इस बात की पुष्टि हुई थी कि श्रीलंका से आने वाले खिलाड़ियों को क्वारंटाइन की जरूरत नहीं होगी। लेकिन श्रीलंका की लगातार रेड-लिस्ट की स्थिति के कारण यह बदल गया है। चूंकि सभी खिलाड़ियों को वैक्सीन का डोज लगाया गया है और वो कोलंबो में बायो-बबल में हैं। हमें मंजूरी मिलने की उम्मीद है।”

उन्होंने आगे कहा, ”सीपीएल में खिलाड़ियों के साथ कोई समस्या नहीं है। वे 16 सितंबर को एक चार्टर फ्लाइट में सवार होंगे और बिना किसी क्वारंटाइन के सीधे आईपीएल बायो-बबल में शामिल होंगे।”

वो खिलाड़ी जो श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका सीरीज का हिस्सा हैं

Aiden Markram (PBKS)

Tabraiz Shamsi (RR)

Wanindu Hasaranga (RCB)

Dushmantha Chameera (RCB)

David Miller (RR)

Quinton de Kock (MI)

अगर ये खिलाड़ी क्वारंटाइन में रहते हैं तो ये अपना पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

एक अन्य फ्रेंचाइजी अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया था, “हम उम्मीद कर रहे थे कि खिलाड़ी सीधे बायो-बबल में शामिल होंगे। लेकिन हमें अभी तक उनकी क्वारंटाइन स्थिति के बारे में कुछ नहीं पता है। वे चार्टर उड़ान से आ रहे हैं तो यह आवश्यक नहीं है कि वह पहले मैच में उपलब्ध होंगे। अभी तक यह कंफर्म नहीं है कि वो बबल से बबल में इंट्री करेंगे या फिर क्वारंटाइन रहेंगे।”

ये भी पढ़ें- IPL 2021: RCB reveals New Jersey for KKR match on Monday, check why Virat Kohli to turn blue from Red
IPL 2021, IPL 2021 In UAE, Quinton de Kock, SL VS SA,UAE Covid rules for Sri Lanka

Editors pick