Cricket
Tata IPL 2022: आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर पवेलियन लौटे हैं ये भारतीय, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर भी लिस्ट में शामिल

Tata IPL 2022: आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर पवेलियन लौटे हैं ये भारतीय, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर भी लिस्ट में शामिल

Tata IPL 2022: आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर पवेलियन लौटे हैं ये भारतीय, Rohit Sharma और गौतम गंभीर भी लिस्ट में शामिल Most Ducks In Ipl
Tata IPL 2022, Rohit Sharma, Harbhajan Singh, Parthiv Patel: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार आईपीएल में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 8 के बजाए 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। इससे […]

Tata IPL 2022, Rohit Sharma, Harbhajan Singh, Parthiv Patel: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार आईपीएल में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 8 के बजाए 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। इससे लीग का रोमांच और भी बढ़ गया है। लीग में जहां खिलाड़ी बड़ी बड़ी हिट लगाते नजर आएंगे तो वहीं इस खबर में हम आपको ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा बार 0 पर पवेलियन लौटे (Most Ducks In Ipl) हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

  • अंबाती रायुडू- 13
  • अजिंक्य रहाणे- 13
  • पार्थिव पटेल- 13
  • हरभजन सिंह- 13
  • रोहित शर्मा- 13
  • गौतम गंभीर- 12
  • पीयूष चावला- 12
  • मनदीप सिंह- 12
  • मनीष पांडे- 12

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
Tata IPL 2022: मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस बार छठी बार ट्रॉफी अपने नाम करने उतरेंगे। रोहित वर्तमान में भारतीय टीम के भी कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित ने आईपीएल में 213 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 5611 रन बनाए हैं। रोहित ने आईपीएल में 40 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। आईपीएल में रोहित 13 बार 0 पर आउट हुए हैं।

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)
स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। हरभजन ने आईपीएल में मुंबई, सीएसके और केकेआर जैसी तीन बड़ी टीमों से खेला है। भज्जी गेंदबाजी के साथ-साथ लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी से भी कमाल करने में माहिर थे। हालांकि, बल्लेबाजी में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। निचले क्रम में उतरने और डेथ ओवर्स में विपक्षी टीम के सबसे अहम गेंदबाजों को खेलने के कारण 90 पारियों में वह 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2022: DC, CSK, SRH, MI के प्रमुख खिलाड़ी हैं चोटिल, फ्रेंचाइजी अभी भी कर रही हैं रिपोर्ट का इंतजार

पार्थिव पटेल (Parthiv Patel)
Tata IPL 2022: बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज पार्थिप पटेल आईपीएल में छह टीमों से खेल चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 139 मुकाबले खेले हैं। इसी के साथ वह अपने आईपीएल करियर में 13 बार 0 पर भी आउट हुए। पार्थिव ने अपने आईपीएल करियर में 139 मैचों की 137 पारियों में 22.60 की औसत और 120.78 के स्ट्राइक रेट से कुल 2848 रन बनाए हैं।

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)
राजस्थान रॉयल्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रहाणे बीते कुछ सालों से आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पिछले सीजन वह दिल्ली के लिए खेले थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने प्लेइंग 11 में कम ही शामिल किया गया। मेगा ऑक्शन में कोलकाता ने रहाणे को अपने साथ जोड़ा है। वह टीम के लिए सलामी बल्लेबाज का रोल निभा सकते हैं। रहाणे भी अपने आईपीएल करियर में 13 बार 0 पर आउट हो चुके हैं।

अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu)
अंबाती रायुडू आईपीएल में पहले मुंबई और अब चेन्नई से खेल रहे हैं। 14वें सीजन के बाद सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। हालांकि मेगा ऑक्शन में चेन्नई ने रायुडू को फिर से खरीद लिया। वह चेन्नई के लिए मिडिल ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन करते हैं। वह इस बल्लेबाजी के साथ ही विकेट कीपिंग में भी सक्षम हैं। आईपीएल में रायुडू ने कुल 164 पारियां खेली हैं, इसमें वह 13 बार 0 पर आउट हो चुके हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick