Cricket
Tata IPL 2022: Most Runs in IPL; विराट कोहली से लेकर डेविड वॉर्नर तक, ये हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; टॉप 5 में चार भारतीय

Tata IPL 2022: Most Runs in IPL; विराट कोहली से लेकर डेविड वॉर्नर तक, ये हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; टॉप 5 में चार भारतीय

Tata IPL 2022: Most Runs in IPL; Virat Kohli से लेकर David Warner तक, ये हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज Shikhar Dhawan
Tata IPL 2022, Virat Kohli, David Warner, Shikhar Dhawan: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार आईपीएल में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 8 के बजाए 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। इससे […]

Tata IPL 2022, Virat Kohli, David Warner, Shikhar Dhawan: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार आईपीएल में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 8 के बजाए 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। इससे लीग का रोमांच और भी बढ़ गया है। मेगा ऑक्शन के बाद आपके कई चहेते खिलाड़ी अब बदली हुई टीमों से खेलते नजर आएंगे। विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों ने अब तक आईपीएल में हजारों रन बनाए हैं। इस सीजन में भी इन खिलाड़ियों के बल्ले से कई बेहतरीन पारियां देखने को मिल सकती हैं। यहां हम लीग में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in IPL) बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

  • विराट कोहली- 6283 रन
  • शिखर धवन- 5784 रन
  • रोहित शर्मा- 5611 रन
  • सुरेश रैना- 5528 रन
  • डेविड वॉर्नर- 5449 रन

विराट कोहली (Virat Kohli)
Tata IPL 2022: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने 207 मैच की 199 पारियों में 37.39 की औसत और करीब 130 के स्ट्राइक रेट से 6283 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 42 अर्धशतक और 5 शतक भी जड़े हैं। विराट ने आईपीएल में 546 चौके और 210 छक्के भी लगाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 113 रन है।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने वाले शिखर धवन ने 192 मैच की 191 पारियों में 34.84 की औसत और 126.64 के स्ट्राइक रेट से 5784 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 44 अर्धशतक और 2 शतक भी जड़े हैं। धवन ने आईपीएल में 654 चौके और 124 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 106 रन नाबाद है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 213 मैच की 208 पारियों में 31.17 की औसत और 130.39 के स्ट्राइक रेट से 5611 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 40 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा है। रोहित ने आईपीएल में 491 चौके और 227 छक्के भी जड़े हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 109 रन नाबाद है।

सुरेश रैना (Suresh Raina )
पिछले सीजन तक सीएसके के लिए खेलने वाले सुरेश रैना ने आईपीएल के 205 मैच की 200 पारियों में 32.51 की औसत और 136.76 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 39 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा है। रैना ने आईपीएल में 506 चौके और 203 छक्के लगाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 100 रन नाबाद है।

डेविड वॉर्नर (David Warner)
पिछले सीजन तक हैदराबाद के लिए खेलने वाले डेविड वॉर्नर ने आईपीएल के 150 मुकाबलों में 41.59 की औसत और 139.96 के स्ट्राइक रेट से 5449 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 50 अर्धशतक और 4 शतक भी जड़े हैं। उन्होंने लीग में 525 चौके और 201 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 126 रन है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick