Cricket
Tata IPL 2022; Most Boundaries In IPL: क्रिस गेल से लेकर शिखर धवन तक, IPL में इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सर्वाधिक छक्के-चौके

Tata IPL 2022; Most Boundaries In IPL: क्रिस गेल से लेकर शिखर धवन तक, IPL में इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सर्वाधिक छक्के-चौके

Tata IPL 2022; Most Boundaries In IPL: Chris Gayle से लेकर Shikhar Dhawan तक, इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सर्वाधिक छक्के-चौके Virat Kohli
Tata IPL 2022, Chris Gayle, Shikhar Dhawan, Virat Kohli: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार आईपीएल में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 8 के बजाए 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। इससे […]

Tata IPL 2022, Chris Gayle, Shikhar Dhawan, Virat Kohli: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार आईपीएल में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 8 के बजाए 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। इससे लीग का रोमांच और भी बढ़ गया है। मेगा ऑक्शन के बाद आपके कई चहेते खिलाड़ी अब बदली हुई टीमों से खेलते नजर आएंगे। क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स से लेकर पोलार्ड तक, कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में जमकर चौके-छक्के लगाए हैं। इस खबर में हम आपको लीग में अब तक सबसे ज्यादा चौके, छक्के (Most Boundaries In IPL) और एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

इस बार मेगा ऑक्शन में नजर नहीं आने वाले क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 144 मैच की 141 पारियों में 357 छक्के जड़े हैं। पिछले सीजन पंजाब के लिए खेलने वाले गेल इस सीजन आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगें। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के नाम आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने कर रिकॉर्ड है। एबी ने 184 मैच की 170 पारियों में 251 छक्के लगाए हैं।

  • क्रिस गेल: छक्के- 357
  • एबी डिविलियर्स: छक्के- 251
  • रोहित शर्मा: छक्के- 227
  • एमएस धोनी: छक्के- 219
  • कीरोन पोलार्ड: छक्के- 214
  • विराट कोहली: छक्के- 210
  • सुरेश रैना: छक्के- 203
  • डेविड वॉर्नर: छक्के- 201
  • शेन वॉटसन: छक्के- 190
  • रॉबिन उथप्पा: छक्के- 168

आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

  • शिखर धवन: 654
  • विराट कोहली: 546
  • डेविड वॉर्नर: 525
  • सुरेश रैना: 506
  • रोहित शर्मा: 491
  • गौतम गंभीर: 491
  • रॉबिन उथप्पा: 462
  • अजिंक्य रहाणे: 417
  • एबी डिविलियर्स: 413
  • क्रिस गेल: 405

ये भी पढ़ें: Tata IPL 2022: Most Runs in IPL; विराट कोहली से लेकर डेविड वॉर्नर तक, ये हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; टॉप 5 में चार भारतीय

Tata IPL 2022: एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल- 17
  • ब्रेंडम मैकुलम- 13
  • क्रिस गेल- 13
  • एबी डिविलियर्स- 12
  • क्रिस गेल- 12
  • आंद्रे रसेल- 11
  • सनथ जयसूर्या- 11
  • मुरली विजय- 11
  • क्रिस गेल- 11
  • कीरोन पोलार्ड- 10

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick