Cricket
Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 Final: Shahrukh Khan ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर तमिलनाडु को रिकॉर्ड तीसरी बार बनाया चैंपियन, कर्नाटक पहली बार फाइनल में हारा

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 Final: Shahrukh Khan ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर तमिलनाडु को रिकॉर्ड तीसरी बार बनाया चैंपियन, कर्नाटक पहली बार फाइनल में हारा

Tamil Nadu vs Karnataka Final: Syed Mushtaq Ali Trophy 2021- तमिलनाडु ने कर्नाटक को हराया, Shahrukh Khan ने खेली धमाकेदार पारी- TN vs KAR
Tamil Nadu vs Karnataka Final(TN vs KAR)- Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 Final: तमिलनाडु ने सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में कर्नाटक को 4 विकेट से हरा दिया। आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। तमिलनाडु की टीम रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी है। वह […]

Tamil Nadu vs Karnataka Final(TN vs KAR)- Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 Final: तमिलनाडु ने सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में कर्नाटक को 4 विकेट से हरा दिया। आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। तमिलनाडु की टीम रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी है। वह सैयद मुश्ताक अली में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गई। उसने इस मामले में कर्नाटक, बड़ौदा और गुजरात (2-2 खिताब) को पीछे छोड़ा। कर्नाटक की टीम तीसरी बार फाइनल खेल रही थी। उसे पहली बार खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

आखिरी चार ओवरों का रोमांच

  • आखिरी चार ओवर में जीत के लिए तमिलनाडु को 55 रन बनाने थे। 17वें ओवर में दर्शन ने 19 रन दिए।
  • 18वें ओवर में तमिलनाडु की टीम ने सिर्फ 6 रन बनाए।
  • अब दो ओवर में 30 रन बनाने थे। 19वें ओवर में 14 रन बने।
  • आखिरी ओवर में तमिलनाडु को जीत के लिए 16 रन बनाने थे। साई किशोर ने इस ओवर में चौके से शुरुआत की। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। शाहरुख ने लेग साइड में लंबा छक्का लगाकर टीम को चैंपियन बना दिया।

Tamil Nadu vs Karnataka Final(TN vs KAR)- Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 Final:  ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए उतरी तमिलनाडु की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए हैं। अभिनव मनोहर ने कर्नाटक की ओर से सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद में 46 रन की दमदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके लगाए।

जवाब में तमिलनाडु की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए एन जगदीशन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। हरि निशांत ने 23 और कप्तान विजय शंकर ने 18 रन बनाए। टीम के लिए सबसे जरूरी पारी तो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने आखिरी के ओवरों में खेली। उन्होंने 15 गेंद पर 33 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और तीन छक्के लगाए।

Tamil Nadu vs Karnataka Final(TN vs KAR)- Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 Final: – कर्नाटक की पारी

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के ओपनर रोहन कदम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कप्तान मनीष पांडे भी फाइनल मैच में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने 15 गेंद में 13 रन बनाए। करूण नायर ने 14 गेंद में 18 रन बनाए। विकेटकीपर केएस भरत ने धीमी पारी खेली। उन्होंने 20 गेंद में 16 रन बनाए।

फॉर्म में चल रहे अभिनव मनोहर ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 37 गेंद में 46 रन की पारी खेली। हालांकि, वह अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। लेकिन अपनी पारी से उन्होंने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। प्रवीण दूबे ने 25 गेंद में 33 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया। तमिलनाडु की ओर से साईं किशोर ने तीन विकेट झटके। तमिलनाडु की ओर से साईं किशोर ने तीन विकेट झटके।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Editors pick