Cricket
Taliban in Afghanistan: तालिबान के आतंक में अफगानिस्तान! Rashid Khan ने लगाई शांति की गुहार

Taliban in Afghanistan: तालिबान के आतंक में अफगानिस्तान! Rashid Khan ने लगाई शांति की गुहार

Taliban in Afghanistan: संकट में अफगानिस्तान क्रिकेट, Rashid Khan और Mohammad Nabi ने लगाई देश को बचाने की गुहार- Taliban control map
Taliban in Afghanistan: तालिबान के आतंक में अफगानिस्तान! Rashid Khan ने लगाई शांति की गुहार- तालिबान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल तक पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान प्रेजिडेंट और तालिबानियों के बीच सत्ता का हस्तांतरण हो रहा है। अफगानिस्तान में तालिबानियों के शासन को लेकर पूरे देश में चिंता […]

Taliban in Afghanistan: तालिबान के आतंक में अफगानिस्तान! Rashid Khan ने लगाई शांति की गुहार- तालिबान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल तक पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान प्रेजिडेंट और तालिबानियों के बीच सत्ता का हस्तांतरण हो रहा है। अफगानिस्तान में तालिबानियों के शासन को लेकर पूरे देश में चिंता है, वहीं क्रिकेटर्स राशिद खान और मोहम्मद नबी ने भी शांति की अपील की है। राशिद खान ने रविवार को ट्वीट करते हुए शांति की दुआ की।

तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कब्जा कर लिया है। इस कारण क्रिकेट पर संकट मंडराने लगा है। टी20 टीम के कप्तान राशिद खान के बाद पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने भी दुनिया के लोगों से इसे बचाने की गुहार लगाई है। Taliban in Afghanistan, Mohammad Nabi, Rashid Khan, Taliban, taliban news, taliban control map, afghanistan taliban- follow hindi.insidesport.in


Taliban in Afghanistan: मोहम्मद नबी ने कहा, ‘‘एक अफगान होने के नाते मैं यह देखकर परेशान हो गया कि मेरा प्यारा देश आज कहां है। अफगानिस्तान में अराजकता है। आपदा और त्रासदी में वृद्धि हुई है। वर्तमान में मानवता संकट में है। परिवारों को अपने घरों को छोड़कर एक अज्ञात भविष्य के साथ काबुल जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनके घरों को जब्त किया जा रहा है। मैं दुनिया के नेताओं से अपील करता हूं- कृपया अफगानिस्तान को अराजकता में न छोड़ें। हमें आपका समर्थन चाहिए। हम शांति चाहते हैं।’’

Taliban in Afghanistan:

ये भी पढ़ें: Ind vs Eng 2nd Test: Virat Kohli को सोशल मीडिया पर किया गया जमकर ट्रोल, लोगों ने कहा- ‘बेटा तुमसे ना हो पाएगा’

Taliban in Afghanistan: स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने मंगलवार को ट्वीट किया था, ‘‘प्रिय विश्व नेताओं! मेरा देश अराजकता का सामना कर रहा है, हजारों निर्दोष लोग जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, प्रत्येक दिन शहीद हो रहे हैं। घरों और संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है। हजारों परिवार विस्थापित हो गए हैं… हमें अराजकता में छोड़कर ना जाएं। अफगानियों की हत्या और अफगानिस्तान को नष्ट करना बंद हो। हम शांति चाहते हैं।’’

अफगानिस्तान में दिन-प्रतिदिन हालात बदतर हो रहे हैं। नागरिकों के खिलाफ हमलों में हेलमंद, कंधार और हेरात प्रांत में पिछले एक महीने में 1000 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है या वे घायल हो चुके हैं। एक मई को अमेरिका ने अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया था जिसके बाद से अफगानिस्तान में आतंकी हमले तेज हुए हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd Test: Inside Team India’s Dressing Room at Lord’s, check how KL Rahul hailed after his magnificent unbeaten 127

तालिबान अब तक अफगानिस्तान के 400 से ज्यादा जिलों में से आधे से अधिक पर कब्जा कर चुका है। अमेरिका पहले ही अफगानिस्तान से अपने अधिकांश सैनिकों को हटा चुका है और 31 अगस्त तक अपने सभी सैनिकों को हटाने की योजना बनाई है।
Taliban in Afghanistan, Mohammad Nabi, Rashid Khan, Taliban, taliban news, taliban control map, afghanistan taliban- follow hindi.insidesport.in

Editors pick