Cricket
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में महेला जयवर्धने और क्रिस गेल को पछाड़ने वाले है विराट कोहली, जल्द इस मुकाम को करेगे हासिल -Check Out

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में महेला जयवर्धने और क्रिस गेल को पछाड़ने वाले है विराट कोहली, जल्द इस मुकाम को करेगे हासिल -Check Out

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में महेला जयवर्धने और क्रिस गेल को पछाड़ने वाले है विराट कोहली, जल्द इस मुकाम को करेगे हासिल -Check Out
T20 World Cup: टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय स्टार विराट कोहली  (Virat Kohli)एक इतिहास रच सकते है। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक केवल श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardane) ही 1000 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है। इसी के साथ पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ 82 रनों की […]

T20 World Cup: टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय स्टार विराट कोहली  (Virat Kohli)एक इतिहास रच सकते है। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक केवल श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardane) ही 1000 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है। इसी के साथ पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ 82 रनों की पारी के साथ विराट इस रिकॉर्ड (Virat Kohli Records) के और करीब आ गए है। विराट इस बार महेला जयवर्धने के साथ साथ क्रिस गेल (Chris Gayle) को भी पछाड़ सकते है। इसके साथ ही विराट टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) के बेताज बादशाह बन सकते है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने साल 2012 से 2022 में अब तक 20 पारियों में 927 रन बनाए हैं। इसके साथ ही महेला जयवर्धने ने 2007 से 2014 तक कुल 31 पारियों में 1016 रन बनाए है। इसके अलावा वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल ने 2007 से 2021 तक वर्ल्ड कप में 31 पारियों में 964 रन बनाए हैं। इसके साथ इन दोनों खिलाड़ियों के साथ विराट कोहली अब तक टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं और अगर विराट इस बार 1000 रन का आंकड़ा छू लेते है तो सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने टी20 वर्ल्डकप में में काफी शानदार प्रदर्शन किया हैं। विराट ने 131.48 के स्ट्राइक रेट से और 84.27 के शानदार औसत से अब तक रन बनाए हैं। विराट अगर नीदरलैंड के खिलाफ ये आंकड़ा छू लेते है तो वो महज कुछ पारियों में ऐसा कर लेगे और इनका ये रिकार्ड को तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick