T20 World Cup : दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa पर दिखी Team India की नई जर्सी, देखिए दिल को छूने वाला ये वीडियो
India World Cup jersey, Burj Khalifa, T20 World Cup 2021: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को पुरुष टी20 विश्व कप…

India World Cup jersey, Burj Khalifa, T20 World Cup 2021: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को पुरुष टी20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई ‘बिलियन चीयर्स जर्सी’ का अनावरण किया। जर्सी जारी होने के कुछ घंटे बाद इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया।
The Team India World Cup jersey unveil gets bigger and better with a projection on the iconic Burj Khalifa.
Watch the historic moment here! ?? @mpl_sport #BillionCheersJersey #ShowYourGame #TeamIndia pic.twitter.com/Ee8S6rGD6c
— BCCI (@BCCI) October 14, 2021
जर्सी का अनावरण करते हुए, बीसीसीआई ने खुलासा किया था कि जर्सी के लिए डिजाइन भारतीय प्रशंसकों के अरबों चीयर्स से प्रेरित है। नई जर्सी रेट्रो जर्सी की जगह लेगी। 1992 विश्व कप-थीम वाली किट जिसे भारतीय टीम 2020 के अंत से पहन रही थी।
Presenting the Billion Cheers Jersey!
The patterns on the jersey are inspired by the billion cheers of the fans.
Get ready to #ShowYourGame @mpl_sport.
Buy your jersey now on https://t.co/u3GYA2wIg1#MPLSports #BillionCheersJersey pic.twitter.com/XWbZhgjBd2
— BCCI (@BCCI) October 13, 2021
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम को न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में समर्थन प्राप्त है, और इस जर्सी के माध्यम से उनके उत्साह और ऊर्जा का जश्न मनाने का कोई बेहतर तरीका नहीं है। इसमें कोई शक नहीं कि टीम को वर्ल्ड टी20 चैंपियन बनने में इसके जरिए जरुरी समर्थन मिलेगा।”
विराट कोहली का बतौर टी20 कप्तान ये आखिरी टूर्नामेंट होगा. टी20 वर्ल्डकप के बाद वह इस फॉर्मेट से कप्तानी पद छोड़ देंगे. वर्ल्डकप में टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा. इसके बाद टीम का शेड्यूल इस प्रकार होगा-
ये भी पढ़ें- How to buy Team India Jersey Online: कैसे खरीदें ऑफिशियल जर्सी, जानिए कीमत और अन्य चीजों की डिटेल
टी20 वर्ल्डकप में भारत का शेड्यूल
24 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, शाम साढ़े 7 बजे से शुरू
31 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, शाम साढ़े 7 बजे से शुरू
3 नवंबर – भारत बनाम अफगानिस्तान, शाम साढ़े 7 बजे से शुरू
5 नवंबर – भारत बनाम Tbd (अभी कन्फर्म नहीं), शाम साढ़े 7 बजे से शुरू
8 नवंबर – भारत बनाम Tbd (अभी कन्फर्म नहीं), शाम साढ़े 7 बजे से शुरू
T20 World Cup 2021 Indian Players- T20 World Cup India Squad: भारतीय स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स
- विराट कोहली (Virat Kohli) – कप्तान
- रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – उपकप्तान
- लोकेश राहुल (KL Rahul)
- सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)
- ऋषभ पंत (Rishabh Pant)
- ईशान किशन (Ishan Kishan)
- हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
- रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)
- राहुल चाहर (Rahul Chahar)
- आर अश्विन (R Ashwin)
- शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)
- वरुण चक्रवर्थी (Varun Chakravarthy)
- जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)
- भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)
- मोहम्मद शमी (Mohd Shami)