T20 World Cup Semi Final: ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेला जा रहा है। टी20 क्रिकेट के इस महाकुंभ में सभी टीमें सेमीफाइनल (T20 World Cup 2022 Semi-Finalist) में जगह पक्की करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इन टीमों में से कुछ को सफलता मिल रही है तो कुछ को हार का सामना करना पड़ रहा है। इस बार विश्व कप में बारिश भी एक अहम रोल निभा रही है। अभी तक तीन मुकाबले बारिश की वजह से रद्द किए जा चुके हैं। जिसके बाद अंक तालिका में कमजोर मानी जा रही टीमों को फायदा पहुंचा है। ICC T20 World Cup 2022 से जुड़ी खबरों के लिए आप Hindi.InsideSport.In पर जाएं।
आज यानी 28 अक्टूबर को ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दोनों ग्रुप स्टेज मुकाबले बारिश के चलते रद्द कर दिए गए। पहला मैच आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना था, जबकि दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होना था। लेकिन बारिश के चलते दोनों ही मुकाबले रद्द कर दिए गए। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला अहम था और रद्द होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया। जिसके बाद इंग्लैंड को फायदा हुआ लेकिन ऑस्ट्रेलिया को इसका नुकसान हुआ।
T20 World Cup Points Table:
Group 1
Super 12 Group 1 | Mat | Won | Lost | Tied | NR | Pts | NRR |
New Zealand | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 3 | 4.45 |
England | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 3 | 0.239 |
Ireland | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 3 | -1.17 |
Australia | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 3 | -1.555 |
Sri Lanka | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.45 |
Afghanistan | 3 | 0 | 1 | 0 | 2 | 2 | -0.62 |
Group 2
POS | TEAM | PLAYED | WON | LOST | N/R | TIED | NET RR | POINTS |
1 | India | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 1.425 | 4 |
2 | South Africa | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 5.2 | 3 |
3 | Zimbabwe | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0.05 | 3 |
4 | Bangladesh | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | -2.375 | 2 |
5 | Pakistan | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -0.05 | 0 |
6 | Netherlands | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -1.625 | 0 |
Semi Final T20 World Cup 2022 : आईसीसी क्रिकेट विश्वकप का सेमीफाइनल
- पहला सेमीफाइनल – 9 नवंबर को सिडनी में (टीमें अभी तय नहीं)
- दूसरा सेमीफाइनल – 10 नवंबर को एडिलेड में (टीमें अभी तय नहीं)
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में कौनसी चार टीमें पहुंच सकती हैं?
बात अगर इस विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने की की जाए तो इस समय ग्रुप 1 से न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड, वहीं ग्रुप 2 से भारत और दक्षिण अफ्रीका ही वहां तक पहुंचती दिख रही हैं। हालांकि क्रिकेट को रेट की दीवार कहा जाता है और इसमें कब क्या उलटफेर हो आए कोई कुछ नहीं कह सकता। लेकिन अभी की समीकरण के तहत अगर सब कुछ चलता है तो इन चार टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। आने वाले मैच काफी दिलचस्प होने वाले हैं और देखना होगा कि कौन सी टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचने में कितना डैम लगाती हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।