Cricket
T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, टी20 वर्ल्डकप में टीम के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड -Check Out

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, टी20 वर्ल्डकप में टीम के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड -Check Out

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी , टी20 वर्ल्डकप में टीम के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड -Check Out
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सुपर 12 में  सोमवार यानी 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे (SA vs ZIM) के बीच मैच खेला गया था। हालांकि बारिश की वजह से ये मुकाबला 9-9 ओवर का रखा गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने 80 रनों […]

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सुपर 12 में  सोमवार यानी 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे (SA vs ZIM) के बीच मैच खेला गया था। हालांकि बारिश की वजह से ये मुकाबला 9-9 ओवर का रखा गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने 80 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। अफ्रीका (South Africa) की तरफ से क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने पारी के पहले ही ओवर से गेंदबाजों की धुलाई करना स्टार्ट कर दिया था और उन्होंने अपनी टीम के नाम वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड (World Cup Record) भी कर दिया है। लेकिन मैच में दोबारा बारिश होने की वजह से मुकाबले को रद्द करना पड़ा है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

गौरतलब है कि डी कॉक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ओवर की पहली गेंद से अपना अक्रामक रूप अपना लिया था। उन्होंने पहले गेंद से चौका चक्का मरना शुरू कर दिया था। डीकॉक ने पहली तीन गेंदों में तीन चौके जड़े और चौथी गेंद पर एक छक्का जड़ दिया था। इसके बाद भी उन्होंने अपने बल्ले को नहीं रोका और पांचवी गेंद पर एक बार फिर चौका जड़ दिया था और आखिरी गेंद पर एक रन लेकर पहले ओवर में कुल 23 रन ठोक दिए थे। टी20 वर्ल्डकप में एक खिलाड़ी और एक टीम को तरफ से मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

मैच की बात करे तो डी कॉक ने केवल 2 ओवरों ने 39 रन बना दिए थे। उन्होंने इस दौरान सभी गेंदों का सामना किया था। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 1 चक्का जड़ा था। बारिश के वजह से यह मैच पहले 9-9 ओवरों का हुआ था। हालांकि दोबारा बारिश होने की वजह से दूसरी पारी को 7 ओवरों का कर दिया था। लेकिन बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी इसी वजह से मैनेजमेंट ने मुकाबले को रद्द कर दिया है।

इस रिकॉर्ड की बात करे तो टी20 वर्ल्डकप में साल 2016 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ओवर में 21 रन बनाए थे। उसके बाद साल 2009 में न्यूजीलैंड टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 19 रन बनाकर ये कारनामा अपने नाम किया था। इसके साथ टी20 वर्ल्डकप 2022 में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ओवर में 23 रन जड़कर इस रिकॉर्ड में शीर्ष पर आ गए है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick