Cricket
T20 World Cup: MS Dhoni को मेंटर बनाए जाने के क्या हैं मायने? क्या Ravi Shastri की जगह Team India का कोच बनेंगे माही

T20 World Cup: MS Dhoni को मेंटर बनाए जाने के क्या हैं मायने? क्या Ravi Shastri की जगह Team India का कोच बनेंगे माही

T20 World Cup: MS Dhoni को मेंटर बनाए जाने के क्या हैं मायने? क्या Ravi Shastri की जगह Team India का कोच बनेंगे माही
T20 World Cup: MS Dhoni को मेंटर बनाए जाने के क्या हैं मायने? क्या Ravi Shastri की जगह Team India का कोच बनेंगे माही- टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए बुधवार (8 अगस्त) को भारतीय टीम का ऐलान हुआ। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे और रोहित शर्मा टीम के उप कप्तान होंगे। […]

T20 World Cup: MS Dhoni को मेंटर बनाए जाने के क्या हैं मायने? क्या Ravi Shastri की जगह Team India का कोच बनेंगे माही- टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए बुधवार (8 अगस्त) को भारतीय टीम का ऐलान हुआ। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे और रोहित शर्मा टीम के उप कप्तान होंगे। टीम इंडिया के साथ महेंद्र सिंंह धोनी के नाम का ऐलान बतौर मेंटर किया गया। वह टीम इंडिया के साथ यूएई में साथ रहेंगे। धोनी के मेंटर नियुक्त किए जाने के बाद उनके जल्द कोच बनने की संभावना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। What is Mentor in Cricket, MS Dhoni, T20 World Cup 2021, T20 World Cup India Squad, T20 World Cup Teams, MS Dhoni Mentor- follow hindi.insidesport.in

बतौर मेंटर क्या करेंगे MS Dhoni ? क्या होगा उनका रोल ?

टी20 वर्ल्डकप के पहले संस्करण को भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में ही जीता था। एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को टी20 वर्ल्डकप, वर्ल्डकप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई है। 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके एमएस धोनी अब बतौर मेंटर टीम इंडिया में अपनी सेवा देंगे। मेंटर के रूप में वह भारतीय टीम के साथ अपने अनुभव को साझा करेंगे, और अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम के के साथ रहेंगे। वह भारतीय टीम को गाइड करेंगे, और युवा क्रिकेटर्स की मदद करेंगे।

T20 World Cup – भारत की टीम देखने के लिए यहां क्लिक करें

क्या रवि शास्त्री के बाद टीम इंडिया के कोच बन जाएंगे एमएस धोनी ?

अब मेंटर नियुक्त किए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या एमएस धोनी रवि शास्त्री के बाद टीम इंडिया के हेड कोच की बागडोर संभालेंगे। दरअसल रवि शास्त्री टी20 वर्ल्डकप के बाद पद से हट सकते हैं। वहीं राहुल द्रविड़ के नाम पर तब विराम लग गया जब उन्होंने NCA (नेशनल क्रिकेट अकेडमी) के प्रमुख पद के लिए आवेदन किया। अब एमएस धोनी टीम इंडिया के मेंटर बनाए गए हैं, तो सवाल उठने लगे हैं कि क्या धोनी अगले कोच होंगे?

हालांकि धोनी के कोच बनने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। धोनी इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं। आईपीएल खत्म होने के 2 दिन बाद टी20 वर्ल्डकप शुरू होंगे, तो ऐसे में बोर्ड चाहता है कि वह टीम के साथ यूएई में ही रुके रहें। लेकिन बतौर कोच वह शास्त्री की जगह लेंगे, ऐसा मुश्किल है।

What is Mentor in Cricket, T20 World Cup, MS Dhoni, T20 World Cup 2021, T20 World Cup India Squad, T20 World Cup Teams, MS Dhoni Mentor- follow hindi.insidesport.in

Editors pick