Cricket
T20 World Cup 2021: BCCI सचिव जय शाह ने गुप्त रूप से की MS Dhoni की नियुक्ति, जानिए कैसे मान गए धोनी

T20 World Cup 2021: BCCI सचिव जय शाह ने गुप्त रूप से की MS Dhoni की नियुक्ति, जानिए कैसे मान गए धोनी

T20 World Cup 2021: BCCI सचिव जय शाह ने गुप्त तरीके की MS Dhoni की नियुक्ति, जानिए कैसे मान गए धोनी
T20 World Cup 2021: BCCI सचिव जय शाह ने गुप्त रूप से की MS Dhoni की नियुक्ति, जानिए कैसे मान गए धोनी- बीसीसीआई ने बुधवार को आगामी टी20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया। बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की बतौर मेंटर नियुक्ति की घोषणा की, […]

T20 World Cup 2021: BCCI सचिव जय शाह ने गुप्त रूप से की MS Dhoni की नियुक्ति, जानिए कैसे मान गए धोनी- बीसीसीआई ने बुधवार को आगामी टी20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया। बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की बतौर मेंटर नियुक्ति की घोषणा की, तो क्रिकेट जगत भी हैरान रह गया। ना सिर्फ फैंस बल्कि क्रिकेटर्स और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि टीम के साथ एमएस धोनी के नाम की भी घोषणा होगी। InsideSport.co के पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक एमएस धोनी को मेंटर के रूप में नियुक्त करने की पहल बोर्ड के सचिव जय शाह ने ही की थी। क्रिकेटर्स को छोड़िए, बोर्ड के बड़े अधिकारी इस फैसले से अनजान थे।

T20 World Cup 2021: बीसीसीआई अधिकारियों को भी नहीं थी जानकारी

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने InsideSport के साथ बातचीत में बताया, धोनी की बतौर मेंटर टीम में नियुक्त की जानकारी हमें नहीं थी। बुधवार को घोषणा के बाद मैंने सचिव जय शाह (Jay Shah) के साथ बातचीत की, और उन्हें इस फैसले के लिए बधाई दी। एमएस धोनी की टीम के ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी शानदार कार्य कर सकती है। इसके लिए सारा श्रेय जय शाह को जाता है।

T20 World Cup 2021: एमएस धोनी की मौजूदगी हमारे लिए शानदार- खिलाड़ी

T20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में शामिल एक प्लेयर ने हमें बताया, इस खबर के बाद हम हैरान थे, लेकिन ये हमारे लिए अच्छी खबर है। हम एमएस धोनी को एक बार फिर ड्रेसिंग रूम में अपने साथ देखेंगे, ये सपने के सच होने जैसा है। उनका शांत स्वभाव वर्ल्डकप के मैचों के दौरान हमारी काफी मदद करने वाला है।

T20 World Cup 2021: जय शाह ने MS Dhoni को पहली बार कब बताया, जानिए

अब सवाल उठता है कि एमएस धोनी बतौर मेंटर टीम में शामिल होने के लिए कैसे मान गए और जय शाह ने उन्हें कैसे मनाया। जय शाह के करीबियों की माने तो उन्होंने धोनी की नियुक्ति पर काफी पहले विचार कर लिया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी मीटिंग में इसको लेकर चर्चा नहीं हुई थी।

T20 World Cup में शामिल भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

हाल ही में जय शाह टी20 वर्ल्डकप ट्रॉफी की लॉन्चिंग के लिए यूएई गए थे, इसको लेकर यहां पहली बार जय शाह ने एमएस धोनी से बात की, और उनके सामने इस पद के लिए प्रस्ताव रखा। आपको बता दें कि धोनी इस समय आईपीएल 2021 के लिए सीएसके टीम के साथ दुबई में हैं। जय शाह ने वर्चुअली उनके साथ बतौर मेंटर नियुक्त होने के लिए चर्चा की।

अंग्रेजी में भी पढ़ें: T20 World Cup India: Jay Shah stumps everyone in BCCI & Indian cricket with announcement of MS Dhoni as mentor, check how he convinced CSK captain?

T20 World Cup 2021: जय शाह के प्रस्ताव पर MS Dhoni

अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 3 बड़ी आईसीसी ट्रॉफी जीता चुके MS Dhoni जय शाह के इस प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक दिखे, लेकिन वह चाहते थे कि इसको लेकर टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री, टीम के बड़े खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा आदि के साथ चर्चा की जाए।

सूत्रों के अनुसार, शाह चाहते थे कि पहले MS Dhoni इस प्रस्ताव के लिए हामी भरें, तो वह तुरंत ही टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री से इसको लेकर बातचीत करेंगे। ऐसा ही हुआ, और धोनी के हां करने के बाद उन्होंने कोहली, शास्त्री और रोहित शर्मा से इस पर बात की। सभी ने धोनी को मेंटर नियुक्त किए के फैसले का स्वागत किया।

T20 World Cup 2021: बुधवार को जय शाह ने की घोषणा, सिर्फ टी20 वर्ल्डकप के लिए धोनी होंगे मेंटर

इन सबके बाद जय शाह ने बुधवार को भारतीय टीम के ऐलान के साथ एमएस धोनी की नियुक्ति की भी घोषणा कर दी। एमएस धोनी बतौर मेंटर टी20 वर्ल्डकप 2021 के दौरान टीम इंडिया के साथ होंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा – मैंने दुबई में एमएस धोनी के साथ बात की। धोनी सिर्फ T20 World Cup 2021 के मेंटर रहेंगे।

Check India’s Squad for T20 World Cup 2021- Click Here

Editors pick