Cricket
T20 World Cup Anthem: ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्डकप का एंथम, देखिए वीडियो में क्या है खास

T20 World Cup Anthem: ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्डकप का एंथम, देखिए वीडियो में क्या है खास

T20 World Cup Anthem: ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्डकप का एंथम, देखिए वीडियो में क्या है खास
T20 World Cup Anthem: ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्डकप का एंथम, देखिए वीडियो में क्या है खास- आईसीसी ने आगामी टी20 वर्ल्डकप के लिए ऑफिशियल एंथम रिलीज किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर विश्वकप का अधिकारिक एंथम ‘लेट द वर्ल्ड नो’ जारी किया। ? Let the world […]

T20 World Cup Anthem: ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्डकप का एंथम, देखिए वीडियो में क्या है खास- आईसीसी ने आगामी टी20 वर्ल्डकप के लिए ऑफिशियल एंथम रिलीज किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर विश्वकप का अधिकारिक एंथम ‘लेट द वर्ल्ड नो’ जारी किया।

World Cup Anthem video, T20 World Cup Anthem, T20 world cup, ICC, Follow live https://hindi.insidesport.in/

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी टी20 विश्व कप का आधिकारिक गान तथा प्रचार अभियान से जुड़ी फिल्म भी जारी की जिसमें भारतीय दिग्गज विराट कोहली और वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड सहित कुछ खिलाड़ियों के अवतार दिखायी देंगे।

बॉलीवुड के संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी के संगीत निर्देशन में तैयार एनिमिनेटेड फिल्म में दुनिया भर में टी20 के युवा प्रशंसकों तथा खेल के कुछ नामी दिग्गजों को शामिल किया गया है।

भारतीय कप्तान कोहली खिलाड़ियों के समूह की अगुवाई करते हैं। इसमें मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड, आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और अफगानिस्तान के राशिद खान भी शामिल हैं। कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में दुनिया के 16 देश हिस्सा लेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में खेला जाना है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup India Schedule: देखिए टी20 वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबलों की लिस्ट, भारत का मुकाबला पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सहित इन टीमों से होगा

सुपर12 चरण – 23 अक्टूबर को अबू धाबी में शुरू होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप 1 का मैच होगा। इसके बाद दुबई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शाम का मुकाबला होगा।

ICC T20 World Cup, Semi-finals

इसके बाद प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें दुबई में होने वाले फाइनल से पहले 10 और 11 नवंबर को सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे अबू धाबी में होगा। दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल में रिजर्व डे होते हैं।

The final

टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल के लिए भी रिजर्व डे है।

(T20 World Cup Schedule)- आईसीसी टी20 विश्व कप कप ग्रुप: पहला चरण: ग्रुप ए: श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, नामबिया ग्रुप बी: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पपुआ न्यू गिनी, ओमान

सुपर 12 चरण: ग्रुप एक: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ए वन, बी टू

ग्रुप दो: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बी वन, ए टू.

टी20 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम: (T20 World Cup Schedule)

पहला चरण

17 अक्टूबर: ओमान बनाम पीएनजी, मस्कट

बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, मस्कट

18 अक्टूबर: आयरलैंड बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी

श्रीलंका बनाम नामीबिया, अबू धाबी

19 अक्टूबर: स्कॉटलैंड बनाम पीएनजी, मस्कट

ओमान बनाम बांग्लादेश, मस्कट

20 अक्टूबर: नामीबिया बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी

श्रीलंका बनाम आयरलैंड, अबू धाबी

21 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पीएनजी

ओमान बनाम स्कॉटलैंड, मस्कट
22 अक्टूबर: नामीबिया बनाम आयरलैंड, शारजाह

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, शारजाह

सुपर 12 के मुकाबले: (T20 World Cup Schedule)

23 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, अबू धाबी

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज, दुबई

24 अक्टूबर: ए वन बनाम बी टू, शारजाह

भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई

25 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बी वन, शारजाह

26 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह

27 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बी टू, अबू धाबी

बी वन बनाम ए टू, अबू धाबी

28 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम ए वन, दुबई

29 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम बी टू, शारजाह

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, दुबई

30 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम ए वन, शारजाह

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, दुबई

31 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम ए टू, अबू धाबी

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

एक नवंबर: इंग्लैंड बनाम ए वन, शारजाह

दो नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बी टू, अबू धाबी

पाकिस्तान बनाम ए टू, अबू धाबी

तीन नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम बी वन, दुबई

भारत बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी

चार नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बी टू, दुबई

वेस्ट इंडीज बनाम ए वन, अबू धाबी

पांच नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम ए टू, शारजाह

भारत बनाम बी वन, दुबई

छह नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, अबू धाबी

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह

सात नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी

पाकिस्तान बनाम बी वन, शारजाह

आठ नवंबर: भारत बनाम ए टू, दुबई

नॉकआउट चरण- (T20 World Cup Schedule)

10 नवंबर: पहला सेमीफाइनल (ए वन बनाम बी टू)

11 नवंबर: दूसरा सेमीफाइनल (बी टू बनाम ए वन)

14 नवंबर: फाइनल, दुबई

World Cup Anthem video, T20 World Cup Anthem, T20 world cup, ICC, Follow live https://hindi.insidesport.in/

Editors pick