AFG vs SL Highlights: श्रीलंका ने जीता मुकाबला, अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया: Follow Live
AFG vs SL Highlights: आज मंगलवार को पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका (AFG vs SL) के बीच खेला गया। अफगानिस्तान ने टीम…

AFG vs SL Highlights: आज मंगलवार को पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका (AFG vs SL) के बीच खेला गया। अफगानिस्तान ने टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य दिया। धनंजय डी सिल्वा ने नॉट आउट 62 रनों की पारी खेली, और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीलंका ने मैच 6 विकेट से जीत लिया. इस हार के बाद अफगानिस्तान आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल रेस से बाहर हो गई है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
प्लेयर ऑफ़ द मैच : वणिंदो हसारंगा को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया। उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 13 रन दिए और 3 विकेट चटकाए थे। श्रीलंका ने 145 के लक्ष्य को 9 गेंद शेष रहते हासिल किया। श्रीलंका 6 विकेट से मैच जीत गया।
श्रीलंका पारी : 148/4 (18.3 Over)
- धनंजय – 66*
- दसुन शनका – 0*
श्रीलंका को पहला झटका जल्दी लगा, दूसरे ही ओवर में पथुम निसंका मुजीब उर रहमान की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कुसाल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा ने 34 रनों की साझेदारी की। कुसाल मेंडिस रशीद खान की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद धनंजय डी सिल्वा ने अपनी पारी को तेज किया, और चरिथ असलंका के साथ मिलकर पारी के स्कोर को 100 तक पहुंचाया। डी सिल्वा ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली. 42 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए।
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Pathum Nissanka | 10 | 10 | 2 | 0 | 100.00 | |
Kusal Mendis (WK) | 25 | 27 | 2 | 1 | 92.59 | |
Dhananjaya de Silva | 66 | 42 | 6 | 2 | 157.14 | |
Charith Asalanka | 19 | 18 | 1 | 0 | 105.56 | |
Bhanuka Rajapaksa | 18 | 14 | 3 | 0 | 128.57 | |
Dasun Shanaka (C) | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 | |
Extra | 10 (b 0, w 9, nb 0, lb 1) | |||||
Total | 148/4 (18.3) | |||||
Yet To Bat | W Hasaranga, M Theekshana, K Rajitha, L Kumara, Pramod Madushan |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Fazalhaq Farooqi | 3.3 | 1 | 22 | 0 | 6.29 |
Mujeeb Ur Rahman | 4 | 0 | 24 | 2 | 6.00 |
Fareed Malik | 2 | 0 | 25 | 0 | 12.50 |
Rashid Khan | 4 | 0 | 31 | 2 | 7.75 |
Azmatullah Omarzai | 2 | 0 | 17 | 0 | 8.50 |
Mohammad Nabi | 2 | 0 | 16 | 0 | 8.00 |
Gulbadin Naib | 1 | 0 | 12 | 0 | 12.00 |
WICKETS : श्रीलंका पारी के विकेट्स
4th WICKET : राजपक्षे (18)
3rd WICKET : चरिथ असलंका (19) : रशीद खान ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर असलंका को कैच आउट कराया। चरिथ इस गेंद पर सामने की ओर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, गेंद को ज्यादा दूरी प्राप्त नहीं हुई और बॉउंड्री लाइन पर ओमरजाई ने अच्छा कैच पकड़ा।
2nd WICKET : मेंडिस (25) : राशिद खान ने आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर कुसल मेंडिस को कैच आउट कराया। एक अच्छी गेंद, जिस पर बल्लेबाज ने स्वीप शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद फिरकी खाकर ऊंची उछली और विकेट कीपर ने अच्छा कैच पकड़ा।
1st WICKET : पथुम निसंका (10) : मुजीब उर रहमान ने पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर निसंका को चलता किया। मुजीब की अच्छी गेंद पर निसंका बोल्ड आउट हुए।
अफगानिस्तान की पारी : 144/8 (20 Over) – हाइलाइट्स
टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की, जिसे सलामी जोड़ी ने सही साबित किया. दोनों रहमानुल्लाह गुरबाज़ और उस्मान गनी ने मिलकर अच्छी शुरुआत दिलाई और पॉवरप्ले खत्म होने तक बिना विकेट गवाए 42 रन बनाए. पॉवरप्ले खत्म होते ही पहली गेंद पर अफगानिस्तान को पहला झटका लगा। लाहिरू कुमार ने पॉवरप्ले खत्म होने के बाद 7वां ओवर डाला, पहली गेंद पर उन्होंने रहमनतुल्लाह गुरबाज को आउट किया।
श्रीलंका के लिए हसरंगा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट जबकि तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। पहले दो ओवरों में गेंद स्विंग कर रही थी लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाज पावर प्ले के ओवरों में अपनी लेंथ पर नियंत्रण नहीं रख पाए। गुरबाज ने इस बीच आक्रामक रवैया अपनाया।
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कासुन रजिता पर छक्का लगाया और इसके बाद भी अपने तूफानी तेवर जारी रखे जिससे अफगानिस्तान ने पावर प्ले के छह ओवरों में 42 रन बनाए। पावर प्ले के तुरंत बाद कुमारा ने हालांकि श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। गुरबाज बड़ी पारी खेलने की स्थिति में दिख रहे थे लेकिन कुमारा ने उनके बल्ले और पैड के बीच से गेंद निकालकर उन्हें बोल्ड कर दिया।
इसके बाद स्पिनरों ने जिम्मा संभाला और रन गति पर अंकुश लगाया। गनी ने इस बीच कुमारा पर लांग ऑफ पर छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने हसरंगा पर छक्का लगाने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर कैच थमा दिया। कुमारा ने इसके बाद इब्राहिम जादरान (22) के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया। कप्तान मोहम्मद नबी (13) भी देर तक नहीं टिक पाए।
श्रीलंका का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं था लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान अंतिम 30 गेंदों पर केवल 40 रन बना पाया और इस बीच उसने पांच विकेट गंवाए।
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Rahmanullah Gurbaz (WK) | 28 | 24 | 2 | 2 | 116.67 | |
Usman Ghani | 27 | 27 | 2 | 1 | 100.00 | |
Ibrahim Zadran | 22 | 18 | 1 | 1 | 122.22 | |
Najibullah Zadran | 18 | 16 | 1 | 0 | 112.50 | |
Gulbadin Naib | 12 | 14 | 0 | 0 | 85.71 | |
Mohammad Nabi (C) | 13 | 8 | 1 | 0 | 162.50 | |
Rashid Khan | 9 | 8 | 1 | 0 | 112.50 | |
Azmatullah Omarzai | 3 | 4 | 0 | 0 | 75.00 | |
Mujeeb Ur Rahman | 1 | 2 | 0 | 0 | 50.00 | |
Extra | 11 (b 3, w 6, nb 1, lb 1) | |||||
Total | 144/7 (20) | |||||
Yet To Bat | Fareed Malik, Fazalhaq Farooqi |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Kasun Rajitha | 4 | 0 | 31 | 1 | 7.75 |
Pramod Madushan | 3 | 0 | 24 | 0 | 8.00 |
Lahiru Kumara | 4 | 0 | 30 | 2 | 7.50 |
Maheesh Theekshana | 4 | 0 | 33 | 0 | 8.25 |
Wanindu Hasaranga | 4 | 0 | 13 | 2 | 3.25 |
Dhananjaya de Silva | 1 | 0 | 9 | 1 | 9.00 |
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: रहमानुल्ला गुरबाज (डब्ल्यू), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (सी), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूक।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा।
श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, “हम भी बल्लेबाजी करते। वापसी करना अहम है। हम एक अच्छी फील्डिंग के पक्ष में हैं। हमें मैदान पर अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। हम अभी भी प्रतियोगिता में जीत की दरकार है।”
टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा, “यह एक अच्छी पिच है। यहां रन बनाना सबसे अच्छा है। सब ठीक हैं…केवल ज़ाज़ई बाहर हैं उनकी जगह नायब को मौका मिला है।”
मैच से पहले
वहीं इससे पहले श्रीलंका और अफगानिस्तान सुपर 12 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अफगानिस्तान तो अभी तक एक जीत दर्ज नहीं कर पाई है, दरअसल टीम की किस्मत खराब रही क्योंकि इसके दो मैच तो बारिश में धुल गए। 2 अंकों के साथ टीम सबसे नीचे है। इस टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की गुंजाइश लगभग खत्म हो गई है।
श्रीलंका क्रिकेट टीम का कोई मैच बारिश के कारण रद्द नहीं हुआ है, उसने 3 मैच खेले हैं लेकिन 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम अपने चोटिल होते खिलाड़ियों को लेकर परेशान है। आयरलैंड को पहले मैच में हराने के बाद श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड से हारी थी।
T20 World Cup 2022: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11 : हजरतुल्लाह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजल हक़ फारुख
श्रीलंका प्लेइंग 11 (संभावित) : पाथुम निसंका, कुसाल मेंडिस (विकेट कीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, चमीका करुणारत्ने, दसुन शनका, वणिंदो हसारंगा, महेश तीक्षणा, कासुन रजिता, लाहिरू कुमारा
Afghanistan vs Sri Lanka Live : मैच का शेड्यूल
- तारीख – 1 नवंबर 2022
- दिन – मंगलवार
- टॉस – 9 am बजे (भारतीय समयनुसार)
- समय – 9:30 am IST बजे से शुरू
- स्थान – ब्रिस्बेन स्टेडियम
AFG vs SL Live Streaming : लाइव प्रसारण
अफगानिस्तान और श्रीलंका के इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। मोबाइल यूजर्स हॉटस्टार ऐप के साथ जियो टीवी जैसी मोबाइल लाइव टीवी ऐप पर भी मैच देख सकते हो।
AFG vs SL Live Score : मैच का लाइव स्कोर, अपडेट यहां अपडेट होगी वहीं क्रिकेट टी20 विश्वकप 2022 से जुड़ी सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।