Cricket
T20 World Cup 2022: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी फॉर्म को लेकर कही बड़ी बात, स्टार्स स्पोर्ट्स ने शेयर किया वीडियो -Watch Video

T20 World Cup 2022: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी फॉर्म को लेकर कही बड़ी बात, स्टार्स स्पोर्ट्स ने शेयर किया वीडियो -Watch Video

T20 World Cup 2022: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी फॉर्म को लेकर कही बड़ी बात, स्टार्स स्पोर्ट्स ने शेयर किया वीडियो -Watch Video
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup 2022) में दिग्गज भारतीय (Team india) स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ (T20 WC IND vs SA) मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अपनी फॉर्म को लेकर एक बात कही है। विराट ने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ […]

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup 2022) में दिग्गज भारतीय (Team india) स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ (T20 WC IND vs SA) मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अपनी फॉर्म को लेकर एक बात कही है। विराट ने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक लगाए है। जिससे टीम को जीतने में काफी मदद मिली है। इसी बीच विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो ऑस्ट्रेलिया में अपनी फॉर्म को लेकर बात कर रहे है। चलिए जानते है उन्होंने क्या कहा है? खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

आपको बता दें कि इस वीडियो में जतिन सप्रू-विराट से ऑस्ट्रेलिया में उनकी फॉर्म को लेकर सवाल करते है। जिसपर विराट कहते है कि “यह सब मानसिक का खेल है और अगर आप गति और उछाल पर ज्यादा ध्यान देते है तो आपको लगता है कि यहां उछाल हो रहा है। मुझे वीडियो देखना बिल्कुल पसंद नहीं है मैं वीडियो देखने के जगह नेट्स पर जाकर प्रैक्टिस करता हूं और वहां की समस्याओं को ठीक करने की कोशिश भी करता हूं”।

 

गौरतलब है कि विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ऑस्ट्रेलिया में ही जड़ा था। विराट की फॉर्म को देख कर लगता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर खेलना काफी पसंद है। टी20 वर्ल्डकप 2022 में विराट ने लगातार दोनों मैचों में अर्धशतक पारी खेली है। इसके साथ विराट टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए केवल 26 रन दूर है। अफ्रीका के खिलाफ विराट अगर 26 रन बना लेते है तो वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने शीर्ष पर है।

टीम इंडिया अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड में खेलेगी। इसी मैदान पर रोहित एंड कंपनी ने ट्रेनिंग कैंप भी लगाया था और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से दो अभ्यास मैच भी खेले थे। इस मैदान पर तेज गेंदबाज खतरनाक साबित हो सकते है। अफ्रीका की टीम में ऐसे कई तेज गेंदबाज है जो भारत के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick