Cricket
SL vs NAM Highlights: 108 रनों पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम, नामीबिया टीम की 55 रन से ऐतिहासिक जीत

SL vs NAM Highlights: 108 रनों पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम, नामीबिया टीम की 55 रन से ऐतिहासिक जीत

SL vs NAM Highlights: 108 रनों पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम, नामीबिया टीम की 55 रन से ऐतिहासिक जीत
SL vs NAM Highlights: टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup) का आगाज श्रीलंका और नामीबिया (SL vs NAM) के बीच मुकाबले से हुई। जहां नामीबिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए एशियन चैंपियन श्रीलंका (Sri Lanka Team) को 55 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। सबसे पहले टॉस हारते हुए नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते […]

SL vs NAM Highlights: टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup) का आगाज श्रीलंका और नामीबिया (SL vs NAM) के बीच मुकाबले से हुई। जहां नामीबिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए एशियन चैंपियन श्रीलंका (Sri Lanka Team) को 55 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। सबसे पहले टॉस हारते हुए नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रनों का लक्ष्य दिया जिसके बाद श्रीलंकाई टीम महज 108 रनों पर ही सिमट गई। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

164 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले पथुमा निशंका महज 9 रन पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद कुसल मेंडिस 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, धनंजया डी सिल्वा 12 रन बनाकर आउट हुए। दनुष्का गुणाथिलका खाता तक नहीं खोल सके बाद में कप्तान दसुन शनाका और भानुका राजपक्षे ने कुछ रन जोड़े राजपक्षे 20 रन बनाकर आउट हुए जबकि शनाका 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्का लगाया।

वानिंदु हसरंगा 4 रन बनाकर आउट हुए, चमिका करुणात्ने 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रमोद मदुशन बिना खाता खोले ही लौट गए। आखिर में महीश थीक्षना 11 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक छक्का भी लगाया। जबकि दुष्मंथ चमीरा 8 रन बनाकर आउट हुए।

SL Highlights-108 Runs (19 Over)

श्रीलंकाई टीम 108 पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद नामीबिया टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 

Wicket 9: स्टैफन बार्ड ने चमीका करुणारत्ने को आउट कर नामीबिया टीम की जीत पक्की कर दी है। स्कोर- 92/9

Wicket 8: बिना एक भी गेंद खेले प्रमोद मदुशन पवेलियन लौट गए हैं। स्कोर- 88/8

Wicket 7: दासुन शनाका के आउट होने के बाद श्रीलंकाई टीम की मुश्किल बढ़ गई हैं। नामीबिया जीत के नजदीक पहुंचती नजर आ रही है। जैन फ्रीलिंक ने कप्तान शनाका को आउट करके श्रीलंकाई टीम पर दबाव बना दिया है।

Wicket 6: बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने एक और विकेट अपने कब्जे में किया। राजपक्षे के बाद उन्होंने हसरंगा को भी पवेलियन भेजा। स्कोर- 80/6
Wicket 5: नामीबिया टीम ने श्रीलंकाई टीम पर दबाव बनाने का काम किया है। वहीं एक बार फिर एशियन चैंपियन टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। भानुका राजपक्षे महज 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बर्नार्ड शौल्ट्ज ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

Wicket 4: धनंजय डी सिल्वा को जान फ्रीलिंक ने बनाया अपना शिकार। श्रीलंका को चौथा बड़ा झटका। स्कोर- 40/4

श्रीलंका पारी की पहली बाउंड्री। भानुका राजपक्षे ने श्रीलंका के लिए लगाया चौका।

Wicket 3: शिकोंगो ने नामीबिया को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने एक के बाद एक करके दो विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने दनुष्का गुणाथिलका को बनाया अपना शिकार। स्कोर- 21/3

Wicket 2: बेन शिकोंगो ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने पथुम निसांका को पवेलियन भेज दिया।

Wicket 1: डेविड वीजा ने तोड़ी निसांका-मेंडिस की जोड़ी। कुसल मेंडिस हुए आउट। स्कोर- 12/1

कप्तान इरास्मस ने गेंदबाजी की लेकिन उन्होंने एक ओवर फेंकता है। इससे 8 रन और लंका की शुरुआत शानदार रही।

श्रीलंका की पारी के लिए क्रीज पर पथुम निसांका, कुसल मेंडिस की जोड़ी।

श्रीलंका टीम के सामने 164 रनों का लक्ष्य, 120 गेंदों पर बनाने हैं 164 रन। 

NAM Highlights– 163 Runs (20 Over)

नामीबिया टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए जबकि श्रीलंकाई टीम के सामने 164 रनों का लक्ष्य।

19 Overs- स्मिट और फ्रिलिंक ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को परेशान किया। उन्होंने 19वें ओवर में 18 रन बनाए, 7वें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की, जो टी20ई में नामीबिया के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही है। नामीबिया का स्कोर 150 के ऊपर। श्रीलंकाई टीम को विकेट की तलाश।

18 ओवर के बाद- 2 चौके, 5 वाइड – सब कुछ इसी ओवर में। जे जे स्मिट और जान फिलिंक ने नामीबिया की मुकाबले में वापसी करवाई है। स्कोर- 132/6

Overs 17- जे जे स्मिट का 78 मीटर हिट … शानदार शॉट। उन्होंने क्रीज पर आने के बाद दूसरा छक्का लगाया है। स्कोर- 115/6

चमीरा की एक धीमी गेंद, नामीबियाई बल्लेबाज पीछे रहता है और उसे चार के लिए डीप मिड-विकेट पर खींचता है। नामीबिया टीम का स्कोर 100 के पार

Wicket 6: डेविड विसे आते ही पवेलियन लौट जाते हैं। महेश थीक्षाना ने डेविड विसे को किया आउट और श्रीलंका को दिलाई छठी सफलती। स्कोर- 93/6

Wicket 5: धनंजय डी सिल्वा का क्या कैच !! लंका के खिलाड़ी आज मैदान पर शानदार रहे हैं। मदुशन ने फुल टॉस फेंका और बार्ड ने अपना बल्ला घुमाकर डीप स्क्वायर लेग पर मारा। धनंजय अपनी दाईं ओर दौड़ता है और एक क्लीन कैच लेता है। स्कोर- 93/5

Wicket 4: श्रीलंकाई गेंदबाजों का कमाल, ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने गेरहार्ड इरास्मस को किया बोल्ड। स्कोर- 80/4

OVER 10: स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने शानदार शुरुआत की। नामीबियाई टीम पहले से ही दबाव में हैं और श्रीलंकाई गेंदबाज ने उनकी परेशानी में इजाफा करने का काम किया है। ड्रिंक्स ब्रेक से पहले उनके शुरुआती ओवर में सिर्फ 3 रन बने। स्कोर-  59/3

6 ओवर हो चुके हैं और अभी श्रीलंका ने अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन और चमिका करुणारत्ने ने एक-एक विकेट चटकाया, जिससे नामीबिया बोर्ड पर रनों के लिए संघर्ष कर रहा था।

Wicket 3: करुणारत्ने ने श्रीलंका को दिलाई तीसरी सफलता, लॉफ्टी-ईटन को बनाया अपना शिकार। स्कोर- 35/3

Six: नामीबिया के लिए निकोल लॉफ्टी-ईटन ने पहला छक्का लगाया। जो 66 मीटर लंबा छक्का था। स्कोर- 35/2 

Wicket 2:प्रमोद मदुशन ने डेवान ला कॉक को भेजा पवेलियन। श्रीलंका को दूसरी सफलता। स्कोर- 16/2 

श्रीलंका के खिलाफ नामीबिया टीम ने लगाई पारी की पहली बाउंड्री।

Wicket 1: दुष्मंथा चमीरा ने श्रीलंका को दिलाई पहली सफलता। नामीबिया के माइकल वैन लिंगेन को महज 3 रनों पर भेजा पवेलियन। स्कोर- 6/1

श्रीलंका की तरफ से स्पिन में महेश थीक्षाना ने अच्छा काम किया। 1 ओवर से सिर्फ 5 रन दिए।

नामीबिया के सलामी बल्लेबाज माइकल वैन लिंगन और दीवान ला कॉक बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। वहीं श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत महेश तीक्षणा ने की।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद कहा, “यह पहला गेम है जिसे हम विकेट पर देखना चाहते हैं। हमारे खिलाड़ी बहुत आत्मविश्वासी हैं और वे जानते हैं कि वास्तव में क्या करना है। हमारे पास वही संयोजन है जो एशिया कप में था। हमें सही समय मिला है। दुर्भाग्य से दिलशान मदुशंका पिछले अभ्यास सत्र में चोटिल हो गए, वह बाहर हो जाएंगे। उनकी जगह प्रमोद मदुशन को मौका दिया गया है।”

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका टीम- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना।

नामीबिया टीम- स्टीफ़न बार्ड, डेविड वीजा, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जे जे स्मिट, जान फ़्रीलिंक, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), दीवान ला कॉक, माइकल वैन लिंगेन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो।

Plenty of colour and joy 🙂

The Sri Lankan fans have turned up in large numbers ahead of their clash against Namibia in Geelong 👊 #SLvNAM | #T20WorldCup pic.twitter.com/7QQgxO0BqY

— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 16, 2022

TOSS- टी20 वर्ल्डकप का पहला मुकाबला श्रीलंका और नामबिया के बीच। श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

                       मैच से पहले

गौरतलब है कि, इस बार का टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जा रहा है। जिसके लिए स्सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के दौरान मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि सभी टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। बता दें किICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2022 तीन चरणों में खेला जाएगा। पहले दौर में क्वालीफाइंग चरण में चार टीमों के दो समूह राउंड-रॉबिन प्रारूप में भिड़ेंगी। प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें उन आठ टीमों में शामिल होंगी जो पहले ही सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी होंगी। सुपर 12 चरण में छह-छह टीमों के दो ग्रुप राउंड-रॉबिन खेलेंगे।

मैच डिटेल्स

मैच: श्रीलंका बनाम नामीबिया – ग्रुप ए, मैच 1 क्वालीफायर टी 20 विश्व कप

दिनांक और समय: 16 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे IST

स्थान: साइमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग

लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स

SL vs NAM Pitch Report

मैच जिलॉन्ग में खेला जाएगा। यहां की पिच काफी सपाट है क्योंकि बल्लेबाज गेंद पर उछाल का आनंद लेते हैं। 150 यहाँ बराबर स्कोर है।

टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का स्क्वाड

श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन), लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन

नामीबिया टीम: गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जोहान्स जोनाथन स्मिट, दीवान ला कॉक, स्टीफन बार्ड, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जान फ्रीलिंक, डेविड वीज़े, रुबेन ट्रम्पेलमैन, जेन ग्रीन, बर्नार्ड स्कोलट्ज़, तांजेनि लुंगामेनी, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, कार्ल बीरकेनस्टॉक, लोहन लॉरेंस, पिक्की या फ्रांस

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick