Cricket
T20 World Cup 2022: श्रीलंका के स्क्वाड में हुआ बदलाव, चोटिल दुष्मंथा चमीरा की जगह कसुन रजिता की टीम में एंट्री: Check OUT

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत शानदार अंदाज में हो चुकी है। अब तक हुए मुकाबलों में छोटी टीमों की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं श्रीलंका के वर्ल्ड कप स्क्वाड में बदलाव देखने को मिला है। यूएई (UAE) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल […]

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत शानदार अंदाज में हो चुकी है। अब तक हुए मुकाबलों में छोटी टीमों की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं श्रीलंका के वर्ल्ड कप स्क्वाड में बदलाव देखने को मिला है। यूएई (UAE) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हुए दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) की जगह श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने कसुन रजिता (Kasun Rajitha) को उनकी जगह शामिल कर लिया है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

T20 World Cup 2022: श्रीलंका के स्क्वाड में हुआ बदलाव, चोटिल दुष्मंथा चमीरा की जगह कसुन रजिता की टीम में एंट्री: Check OUT

गौरतलब है कि, बीते मंगलवार को श्रीलंका के सामना दूसरे क्वालीफायर में यूएई से हुआ। इस मुकाबले में श्रीलंका की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला और टीम ने यूएई को 79 रनों से हराकर सुपर-12 में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखीं। लेकिन इस मुकाबले के दौरान श्रीलंका हो तगड़ा झटका लग गया, क्योंकि श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा चोटिल हो गए। हालांकि उनकी जगह श्रीलंका ने अपने स्क्वाड में कसुन रजिता को जगह दे दी है। वहीं दुष्मंथा के अलावा टाॅप ऑर्डर बल्लेबाज दानुष्का गुणातिल्का भी चोटिल हाे गए और उनकी जगह एशेन बंडारा को टीम में चुना गया है।

\
T20 World Cup 2022: श्रीलंका के स्क्वाड में हुआ बदलाव, चोटिल दुष्मंथा चमीरा की जगह कसुन रजिता की टीम में एंट्री: Check OUT

T20 World Cup 2022: यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में श्रीलंका की जीत के हीरो रहे चमीरा अपने आखिरी ओवर के दौरान चोटिल हो गए थे। चमीरा काफ (calf) इंजरी का शिकार हुए थे और इसकी वजह से वह अपने कोटे का एक गेंद भी नहीं फेंक पाए और मैदान से बाहर चले गए। चमीरा इससे पहले, एशिया कप 2022 के दौरान भी चोटिल हो गए थे और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। चमीरा ने यूएई के टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए 3.5 ओवर में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (कप्तान), एशेन बंडारा, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिता, लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick