Cricket
T20 World Cup 2022: वर्ल्डकप से पहले इंग्लैंड ने खेली बड़ी चाल, ऑस्ट्रेलिया के 2 दिग्गजों को कोचिंग स्टाफ में किया शामिल

T20 World Cup 2022: वर्ल्डकप से पहले इंग्लैंड ने खेली बड़ी चाल, ऑस्ट्रेलिया के 2 दिग्गजों को कोचिंग स्टाफ में किया शामिल

T20 World Cup 2022: Mike Hussey added in England Coaching Staff
T20 World Cup 2022 : आगामी टी20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया (Australia) में 16 अक्टूबर से खेला जाएगा। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड टीम (England Squad) का एलान हो गया है। अब इंग्लैंड बोर्ड ने वर्ल्डकप से पहले बड़ी चाल चली है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइक हसी (Mike Hussey) समेत ऑस्ट्रेलिया के 2 दिग्गजों […]

T20 World Cup 2022 : आगामी टी20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया (Australia) में 16 अक्टूबर से खेला जाएगा। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड टीम (England Squad) का एलान हो गया है। अब इंग्लैंड बोर्ड ने वर्ल्डकप से पहले बड़ी चाल चली है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइक हसी (Mike Hussey) समेत ऑस्ट्रेलिया के 2 दिग्गजों को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है।

किसी भी टीम की सफलता में बड़ा हाथ सिर्फ उनका नहीं होता जो ग्राउंड पर खेलते हैं बल्कि उनका भी होता है जो खिलाड़ियों को तैयार करते हैं और मैच के समय बाहर बैठते हैं। कोचिंग स्टाफ एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो टीम के खिलाड़ियों को मानसिक, शारीरिक रूप से तैयार करता है और स्ट्रेटेजी बनाने, समझाने में मदद करता है। आगामी वर्ल्डकप के लिए इंग्लैंड ने बड़ी चाल चली है और उस दिग्गज को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है, जो ऑस्ट्रेलिया की पिचों, ऑस्ट्रेलिया की टीम और वहां के माहौल को बखूबी समझता है।

T20 World Cup 2022: Mike Hussey और David Saker इंग्लैंड कोचिंग स्टाफ में शामिल

माइक हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी पारियां खेली, वह ऑस्ट्रेलिया की पिचों को ज्यादा अच्छे से जानते हैं। जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में किस तरह एक टीम को ढलना चाहिए, कैसे खेलना चाहिए और किन स्ट्रेटेजी पर काम करना चाहिए।

47 वर्षीय हसी 38 अंतर्राष्ट्रीय टी20 और 59 आईपीएल मैच खेले हैं। उन्हें कई समय से कोचिंग का भी अनुभव है, वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे और अभी इसी फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा है।

डेविड हसी इंग्लैंड टीम के कोचिंग कंसलटेंट नियुक्त हुए हैं। 2010 से 2015 के बीच इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच रहे डेविड सकेर (David Saker) को भी वर्ल्डकप के लिए कोचिंग कंसलटेंट बनाया है। डेविड सकेर भी ऑस्ट्रेलिया के हैं, और वहां की पिच, माहौल को अच्छे से समझते हैं। 57 वर्षीय डेविड और माइक हसी का कोचिंग स्टाफ में होना, इंग्लैंड को जरूर मदद करेगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का ये अच्छा फैसला है।

ICC Men’s T20 World Cup : इंग्लैंड का कोचिंग स्टाफ

  • हेड कोच – Matthew Mott
  • असिस्टेंट कोच – Richard Dawson
  • असिस्टेंट कोच – Carl Hopkinson
  • कोचिंग कंसलटेंट – Mike Hussey
  • कोचिंग कंसलटेंट – David Saker

T20 World Cup 2022 All Team Squad: यहां देखें भारत ऑस्ट्रेलिया समेत सभी टीमों का स्क्वॉड, 16 अक्टूबर से होगा वर्ल्डकप

T20 World Cup Squad 2022, England: वर्ल्डकप के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टोप्ले, डेविड विले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, अलेक्स हेल्स

रिजर्व प्लेयर्स – लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टीमल मिल्स

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick