Cricket
T20 World Cup 2021: भारतीय टीम चुनने के लिए चयनकर्ता तैयार, Washington Sundar पर होगी सबकी नजर

T20 World Cup 2021: भारतीय टीम चुनने के लिए चयनकर्ता तैयार, Washington Sundar पर होगी सबकी नजर

T20 World Cup 2021: भारतीय टीम चुनने के लिए चयनकर्ता तैयार, Washington Sundar पर होगी सबकी निगाहें – T20 WC Team Selection, Indian Team
T20 World Cup 2021: भारतीय टीम चुनने के लिए चयनकर्ता तैयार, Washington Sundar पर होगी सबकी नजर – आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन करने हेतु अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति की बुधवार को बैठक होने वाली है। इस बैठक में सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि चयनकर्ता और […]

T20 World Cup 2021: भारतीय टीम चुनने के लिए चयनकर्ता तैयार, Washington Sundar पर होगी सबकी नजर – आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन करने हेतु अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति की बुधवार को बैठक होने वाली है। इस बैठक में सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन इस मेगा टूर्नामेंट के लिए हाल ही में चोटिल हुए वाशिंगटन सुंदर को समय पर फिट होने तक क्या फैसला लेते है। T20 WC Team Selection, Indian Team, T20 World Cup 2021, Washington Sundar

मुख्य स्क्वाड के साथ-साथ चयनकर्ता रिजर्व भी चुनेंगे जो COVID-19 प्रोटोकॉल के अनुसार 15 सदस्यीय स्क्वाड के साथ संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। खेल के सबसे छोटे प्रारूप की बात करें तो केएल राहुल और रोहित शर्मा पहली दो पसंद के सलामी बल्लेबाज हैं, और दूसरा विकल्प रोहित के साथ विराट को ओपन करना है, अगर प्रबंधन तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को खेलना चाहता है।

लेकिन जब बात ICC इवेंट्स की आती है तो अनुभवी शिखर धवन को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। इसलिए इस संयोजन से धवन के लिए लाइनअप में जगह बनाना मुश्किल हो जाता है और यह देखने की जरूरत है कि क्या चयनकर्ता धवन को सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना समर्थन देने और केएल राहुल को निचले क्रम में खेलने के लिए सहमत हैं। हाल के दिनों में धवन का पक्ष भी कमजोर हुआ है क्योंकि पृथ्वी शॉ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें टीम प्रबंधन का साथ मिला है।

वाशिंगटन सुंदर टीम में निश्चित रूप से एक पसंद थे, लेकिन उंगली की चोट की वजह से उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) से बाहर होना पड़ा।  इसलिए यह देखने की जरूरी होगी कि क्या वह टी20 विश्व कप के लिए समय पर फिट हो जाएंगे। अगर वह हो भी जाते हैं, तो क्या ऐसे खिलाड़ी को चुनना समझदारी होगी जिसने लगभग छह महीने से कोई क्रिकेट नहीं खेली है।

टीम में ऑफ स्पिनर के स्थान के लिए सुंदर की चोट चयनकर्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। रविचंद्रन अश्विन को चुना जा सकता है, लेकिन इस सीनियर खिलाड़ी ने लंबे समय तक T20I नहीं खेला है और दूसरा विकल्प के नाम पर जयंत यादव है। ऑफ स्पिनर के मामले में जयंत और अश्विन के अलावा कोई और ठोस नाम नहीं है।

संभावित टीम (रिजर्व सहित): विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, शिखर धवन, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, चेतन सकारिया, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुणाल पांड्या और पृथ्वी शॉ।

ये भी पढ़ें – T20 World Cup: इन पांच खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्डकप टीम से होना पड़ सकता है बाहर, देखिए लिस्ट

T20 WC Team Selection, Indian Team, T20 World Cup 2021, Washington Sundar

Editors pick