Cricket
T20 World Cup: पाकिस्तान को हराकर आज ही भारत बना था विश्वकप विजेता, MS Dhoni एंड टीम ने रचा था इतिहास

T20 World Cup: पाकिस्तान को हराकर आज ही भारत बना था विश्वकप विजेता, MS Dhoni एंड टीम ने रचा था इतिहास

T20 World Cup: गांगुली सचिन जैसे दिग्गजों ने किया निराश, फिर MS Dhoni की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता पहला वर्ल्डकप
T20 World Cup Final 2007: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट विश्वकप (T20 World Cup) का पहला संस्करण जीतकर इतिहास रचा था। इससे कुछ समय पहले तक फैंस इंडियन क्रिकेटर्स से नाराज थे। सचिन, गांगुली, द्रविड़ जैसे दिग्गजों ने वर्ल्डकप में निराश किया, तो एमएस धोनी ने युवा […]

T20 World Cup Final 2007: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट विश्वकप (T20 World Cup) का पहला संस्करण जीतकर इतिहास रचा था। इससे कुछ समय पहले तक फैंस इंडियन क्रिकेटर्स से नाराज थे। सचिन, गांगुली, द्रविड़ जैसे दिग्गजों ने वर्ल्डकप में निराश किया, तो एमएस धोनी ने युवा टीम के साथ वर्ल्डकप जीतकर इतिहास रचा। टीम इंडिया के लिए इस ऐतिहासिक वर्ल्डकप (T20 World Cup History) के 15 साल होने पर इससे जुड़ी बातों पर चर्चा करते हैं।

24 सितम्बर 2007 को टी20 क्रिकेट विश्वकप के पहले संस्करण का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें भारत और पाकिस्तान आमने सामने थी। टीम इंडिया फाइनल तक पहुंचेगी, शायद ही किसी ने सोचा था। इस टीम की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे थे, और अधिकतर खिलाड़ी युवा थे लेकिन पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों प्रभावित किया और फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल काफी रोमांचक था, और लगभग पाकिस्तान के हाथों में जीत आ चुकी थी लेकिन अंतिम पलों में पासा पलट गया और भारत विश्वकप विजेता बन गया। इस फाइनल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बाते बताने से पहले जानना जरुरी है कि कुछ महीने पहले टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा गुस्सा थे।

Cricket World Cup History : द्रविड़, सचिन, गांगुली से सजी टीम ने किया था निराश

2007 में ही मार्च महीने में हुए 50 ओवरों के विश्वकप में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा था। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, जिसने देश में सभी क्रिकेट प्रेमियों को गुस्से में ला दिया था। इस टीम की कप्तानी राहुल द्रविड़ कर रहे थे, और इसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल थे। हालांकि इसमें एमएस धोनी, उथप्पा और कुछ नए प्लेयर्स भी थे।

Jhulan Goswami: झूलन गोस्वामी को है ये पछतावा, अंतिम प्रेस कांफ्रेंस में अपने भविष्य के सवाल पर भी दिया जवाब

T20 World Cup Final 2007 : MS Dhoni की कप्तानी में टीम इंडिया बनी विश्व विजेता

24 सितम्बर को जोहानसबर्ग में भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मैच खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए. गौतम गंभीर ने सर्वाधिक 75 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा किया, एक तरफ रनों की रफ़्तार भी बढ़ती गई, लेकिन दूसरे छोर से पाकिस्तान के विकेट्स भी गिरते रहे.

अंतिम पलों में मैच भारत की पकड़ में आ गया था, लेकिन अंतिम ओवरों में मिस्बाह उल हक़ की तूफानी पारी से पाकिस्तान जीत की दहलीज पर खड़ा हो गया था। पाकिस्तान को 4 गेंदों में 6 रन चाहिए थे, अंतिम ओवर जोगिन्दर शर्मा डाल रहे थे जो पहले छक्का खा चुके थे। आगे अच्छे शॉट्स खेल रहे मिस्बाह को ना जाने क्या सूझी, कि उन्होंने पीछे शॉट्स खेला। गेंद को दूरी नहीं मिली और श्रीसंथ ने अच्छा कैच पकड़कर पाकिस्तान की पारी को खत्म किया। ये पाकिस्तान का 10वां विकेट था, और भारत 5 रनों से जीत गया था।

T20 World Cup History : भारत की फाइनल में प्लेइंग 11 

इस टीम में कई सीनियर प्लेयर भी थे, लेकिन इसमें ज्यादातर युवा प्लेयर्स थे। फाइनल में इरफ़ान पठान प्लेयर ऑफ़ द मैच बने थे, उन्होंने 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। नीचे वर्ल्डकप फाइनल की प्लेइंग 11 टीम दी गई है।

गौतम गंभीर, यूसुफ़ पठान, रॉबिन उथप्पा, यूवराज सिंह, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, जोगिन्दर शर्मा, श्रीसंथ, आरपी सिंह

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick