Cricket
Suryakumar Yadav: रोहित शर्मा के ये 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: रोहित शर्मा के ये 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: रोहित शर्मा के ये 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव आज भारतीय क्रिकेट टीम में स्टार प्लेयर के तौर पर देखें जाते हैं। हालाँकि वह श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग 11 में नहीं रहे, जिस कारण फैंस ने बीसीसीआई की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की। वनडे में बेशक सूर्या ने अभी अपनी जगक पक्की नहीं की हो, लेकिन […]

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव आज भारतीय क्रिकेट टीम में स्टार प्लेयर के तौर पर देखें जाते हैं। हालाँकि वह श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग 11 में नहीं रहे, जिस कारण फैंस ने बीसीसीआई की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की। वनडे में बेशक सूर्या ने अभी अपनी जगक पक्की नहीं की हो, लेकिन टी20 फॉर्मेट में वह बादशाह बन गए हैं। सूर्यकुमार ने बहुत छोटे करियर में अपनी अलग छाप छोड़ दी है। यहां हम आपको रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वो 3 बड़े रिकार्ड्स (Cricket Records) बता रहे हैं, जिसे सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं।

Most T20 Centuries: टी20 में सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा के नाम अभी अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 4 शतक लगाए हैं। रोहित 2007 से खेल रहे हैं जबकि 2 साल के करियर में सूर्यकुमार यादव ने 3 टी20 शतक जड़ दिए हैं। आने वाले समय में रोहित से ज्यादा सूर्यकुमार यादव को टी20 फॉर्मेट में खेलने का मौका मिलेगा। रोहित शर्मा का सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं।

Suryakumar Yadav Records, Rohit Sharma Records

Most Consecutive 50s in T20: लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित के साथ विराट भी हैं, दोनों ने 3 लगातार अर्धशतक लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव आने वाले दिनों में विराट और रोहित से अधिक टी20 खेलेंगे, और जिस तरह सूर्यकुमार यादव अभी खेल रहे हैं वह लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में विराट और रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

Heart attack caught on Camera: बैडमिंटन खेलते हुए आया हार्ट अटैक, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ मौत का वीडियो

Most Sixes in T20 International: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा के नाम टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 148 मैचों में 182 छक्के हैं। वह ना सिर्फ भारत के बल्कि टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर हैं। 35 वर्षीय रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड सुर्युमार यादव तोड़ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के नाम 45 मैचों की 43 पारियों में 92 छक्के हैं। सूर्यकुमार यादव एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और पहली गेंद से हवाई फायर शुरू कर देते हैं। उन्होंने 92 छक्के बहुत जल्दी पूरे कर लिए हैं, और अगर इसी तरह उनका प्रदर्शन जारी रहा तो वह सूर्यकुमार यादव होंगे जो रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ सकते हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Cricket News, Sports News, Breaking Cricket Updates) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick