Cricket
टैटू के शौकीन SuryaKumar Yadav ने हाथ पर बनवाया डेविल आई वाला टैटू, मुंबई इंडियंस ने दिया ये रिएक्शन

टैटू के शौकीन SuryaKumar Yadav ने हाथ पर बनवाया डेविल आई वाला टैटू, मुंबई इंडियंस ने दिया ये रिएक्शन

किसकी बुरी नजर से बचने के लिए SuryaKumar Yadav Tattoo, Mumbai Indians ने दिया ये रिएक्शन Team India, IPL 2022
पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 (IPL 2022) किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा होगा। आईपीएल खत्म होने के बाद से अब टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) […]

पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 (IPL 2022) किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा होगा। आईपीएल खत्म होने के बाद से अब टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर अपने टैटू (SuryaKumar Yadav Tattoo) की फोटो शेयर की। उन्होंने अपने हाथ पर एक आंख का टैटू बनवाया है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। आइए जानें उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी? खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

सूर्यकुमार यादव ने अपने हाथ में टैटू बनवाया है। उन्हें टैटू का शौक काफी पहले से है और वो पहले भी कई टैटू बनवा चुके हैं। इस बार टैटू बनवाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो भी शेयर की है और उनकी यह फोटो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।
31 साल के सूर्यकुमार ने इस बार डेविल आई (बुरी आंक) का टैटू बनवाया है। यह टैटू उनके दाएं हाथ के पंजे पर है। उन्होंने ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस शो में अपने पहले टैटू के बारे में बताया था। उन्होंने अपने माता-पिता का नाम लिखवाया था। इसके बाद अपने हाथ पर उन्होंने उनकी फोटो भी बनवाई थी।

आईपीएल 2022 में सूर्यकुमार ने किया था शानदार प्रदर्शन

इस सीजन सूर्यकुमार मुंबई के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शामिल थे। उन्होंने 43.29 के औसत और 145.67 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे।

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे। उन्होंने चोट से वापसी की और अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बाकी टीम (Team India) के खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई की टीम मैच नहीं जीत पाई थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए और आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए। 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव के हाथ में चोट लगी थी। इस चोट के बाद वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे और चार सप्ताह तक मैदान से भी दूर थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी उन्हें भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, इंग्लैंड का दौरा करने वाली टेस्ट टीम में भी उनका नाम नहीं है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick