Cricket
फिर से फ्लॉप हुए सूर्यकुमार यादव, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए पहली गेंद पर आउट

फिर से फ्लॉप हुए सूर्यकुमार यादव, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए पहली गेंद पर आउट

फिर से फ्लॉप हुए सूर्यकुमार यादव, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए पहली गेंद पर आउट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेविड वार्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 10 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। वहीं जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई […]

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेविड वार्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 10 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। वहीं जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने फिर से अपने फैन्स को निराश कर दिया।

बता दें कि आईपीएल में अभी तक मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला बिल्कुल शांत नजर आया है। अब ऐसा ही कुछ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला। क्योंकि वह इस मुकाबले में पहली गेंद पर ही आउट हो गए। जिसके बाद सभी फैन्स उनसे नाराज नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी सूर्य हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गए वनडे सीरीज के तीन मुकाबलों में पहली ही गेंद पर आउट हुए थे।

DC vs MI: आईपीएल 2023 में सूर्य हुआ फ्लॉप

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को दो में हार और एक में जीत नसीब हुई है। वहीं अगर आईपीएल 2023 में सूर्य के प्रदर्शन की बात करें तो बेहद ख़राब आंकड़े हैं। क्योंकि सूर्य ने आईपीएल के तीन मुकाबलों में अभी तक सिर्फ 16 रन बनाए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करे।

Editors pick