Cricket
सुरेश रैना अब नए अंदाज में आएंगे नजर, 14 जून से उनकी नई किताब ‘believe’ पढ़ सकेंगे उनके फैंस

सुरेश रैना अब नए अंदाज में आएंगे नजर, 14 जून से उनकी नई किताब ‘believe’ पढ़ सकेंगे उनके फैंस

सुरेश रैना अब नए अंदाज में आएंगे नजर, 14 जून से उनकी नई किताब ‘believe’ पढ़ सकेंगे उनके फैंस
सुरेश रैना अब नए अंदाज में आएंगे नजर, 14 जून से उनकी नई किताब ‘believe’ पढ़ सकेंगे उनके फैंस- भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना अब नए अंदाज में नजर आएंगे। उनकी नई किताब ‘believe’ 14 जून को आने वाली है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। […]

सुरेश रैना अब नए अंदाज में आएंगे नजर, 14 जून से उनकी नई किताब ‘believe’ पढ़ सकेंगे उनके फैंस- भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना अब नए अंदाज में नजर आएंगे। उनकी नई किताब ‘believe’ 14 जून को आने वाली है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में ये खिलाड़ी अपनी किताब पर साइन करते नजर आ रहा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरी किताब ‘बिलीव’ 14 जून को निकलेगी.. उम्मीद है कि आपको इसे पढ़कर बहुत अच्छा लगेगा।

सुरेश ने अपनी किताब में धोनी के साथ रिश्ते, अपने संघर्ष के बारे में लिखा है। उन्होंने और भी कई रोचक बातें किताब के जरीए सामने लाई हैं। आप 14 जून से ये किताब पढ़ सकते हैं।

रैना संन्यास लेने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में खेलते हैं। आईपीएल 2020 में पारिवारिक कारण के चलते वो आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि, इस सीजन वो खेलें। लेकिन कोरोना के वजह से आईपीएल सस्पेंड हो गया। उनका प्रदर्शन खेले गए मैचों में कुछ खास नहीं था। उनके बल्ले से 7 मैचों में सिर्फ 124 रन निकले थे। आईपीएल का दूसरा फेज अब सितम्बर में शुरू होने वाला है। इस बार टूर्नामेंट भारत में नहीं होगा। इसे UAE में खेला जाएगा।

चेन्नई की टीम ने रैना के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया था। वो लगातार नंबर 3 पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते आए थे। लेकिन इस बार वो नंबर 4 पर खेलते नजर आए। नंबर 3 पर चेन्नई के लिए मोइन अली ने बल्लेबाजी की थी।

रैना ने टीम इंडिया के लिए 226 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.31 की औसत से 5615 रन बनाए। इसके अलावा 78 टी20 मैचों में उन्होंने 29.16 की औसत से 1604 रन बनाए हैं। हालांकि, रैना का टेस्ट कॅरियर इतना लंबा नहीं रहा। लेकिन उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाया था।

Editors pick