Cricket
IPL 2021 Phase-2: सनराइजर्स हैदराबाद ने Jonny Bairstow की जगह Sherfane Rutherford को टीम में शामिल किया, जानिए खासियत हैं इनकी

IPL 2021 Phase-2: सनराइजर्स हैदराबाद ने Jonny Bairstow की जगह Sherfane Rutherford को टीम में शामिल किया, जानिए खासियत हैं इनकी

IPL 2021 Phase-2: Sunrisers Hyderabad Team ने Jonny Bairstow की जगह Sherfane Rutherford को शामिल किया, IPL in UAE, Dawid Malan
IPL 2021 Phase-2: सनराइजर्स हैदराबाद ने Jonny Bairstow की जगह Sherfane Rutherford को टीम में शामिल किया, जानिए खासियत हैं इनकी- इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने IPL 2021 के दूसरे फेज में खेलने से मना कर दिया है। उनके नाम वापस लेने से सनराइजर्स हैदराबाद टीम को बड़ा झटका लगा। हालांकि, टीम ने उनका […]

IPL 2021 Phase-2: सनराइजर्स हैदराबाद ने Jonny Bairstow की जगह Sherfane Rutherford को टीम में शामिल किया, जानिए खासियत हैं इनकी- इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने IPL 2021 के दूसरे फेज में खेलने से मना कर दिया है। उनके नाम वापस लेने से सनराइजर्स हैदराबाद टीम को बड़ा झटका लगा। हालांकि, टीम ने उनका रिप्लेसमेंट भी ढूंढ लिया है। हैदराबाद टीम ने बेयरस्टो की जगह वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में शामिल कर लिया है। Sunrisers Hyderabad Team, Sherfane Rutherford, Jonny Bairstow, IPL 2021 Phase-2, IPL in UAE, Dawid Malan

शेरफेन रदरफोर्ड के टीम में शामिल होने से हैदराबाद टीम को मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाज मिल जाएगा। साथ ही शेरफेन रदरफोर्ड एक तेज गेंदबाज की कमी भी पूरी करते हैं। ऐसे में टीम को डबल फायदा होगा।

शेरफेन रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ 6 टी-20 खेले हैं, जिसमें 43 रन बनाए। साथ ही 2 बार गेंदबाजी का मौका मिला, जिसमें एक विकेट लिया। हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा रिकॉर्ड रहा। उन्होंने 17 टी-20 में 486 रन ठोके। साथ ही 33 विकेट भी झटके। शेरफेन रदरफोर्ड ने घरेलू और लीग के मिलाकर कुल 68 टी-20 खेले, जिसमें 1102 रन बनाए और 8 विकेट लिए।

मलान ने भी टूर्नामेंट से नाम वापस लिया
जॉनी बेयरस्टो के साथ वर्ल्ड के नंबर-1 बल्लेबाज डेविड मलान ने भी IPL 2021 से नाम वापस लिया है। वे पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। मलान के हटने के बाद फ्रेंचाइजी ने तुरंत ही उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ निकाला। पंजाब किंग्स ने मलान की जगह साउथ अफ्रीका के एडेन मार्कराम को टीम में शामिल कर लिया है। दोनों इंग्लिश बल्लेबाज अपने घर में इंडिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। सीरीज का 5वां टेस्ट रद्द होने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों को IPL के लिए UAE पहुंचना था।

क्वारैंटाइन नहीं रहना चाहते थे मलान और बेयरस्टो
मलान और बेयरस्टो के अलावा दोनों टीम के बाकी खिलाड़ी IPL के लिए UAE पहुंच रहे हैं। यहां सभी को 6 दिन क्वारैंटाइन में रहना होगा। इसके बाद ही सभी प्लेयर टीम के साथ जुड़ सकेंगे। BCCI अधिकारी की मानें तो डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो इतनी जल्दी एक बायो-बबल से दूसरे बायो-बबल में नहीं जाना चाहते थे। खासकर दोनों प्लेयर इतनी जल्दी 6 दिन क्वारैंटाइन में नहीं रहना चाहते थे। Sunrisers Hyderabad Team, Sherfane Rutherford, Jonny Bairstow, IPL 2021 Phase-2, IPL in UAE, Dawid Malan

Editors pick