Cricket
SriLanka Wins Asia CUP: गौतम गंभीर ने मैदान पर लहराया श्रीलंकाई झंडा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Watch

SriLanka Wins Asia CUP: गौतम गंभीर ने मैदान पर लहराया श्रीलंकाई झंडा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Watch

SriLanka Wins Asia CUP: गौतम गंभीर ने मैदान पर लहराया श्रीलंकाई झंडा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Watch
SriLanka Wins Asia CUP: श्रीलंका ने पाकिस्तान (SL vs PAK) को हराकर एशिया कप (Asia Cup 2022) पर कब्जा जमा लिया है। रविवार को श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से मात देकर ये कारनामा किया। श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप जीत है। पहले बल्लेबाजी करने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने 171 […]

SriLanka Wins Asia CUP: श्रीलंका ने पाकिस्तान (SL vs PAK) को हराकर एशिया कप (Asia Cup 2022) पर कब्जा जमा लिया है। रविवार को श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से मात देकर ये कारनामा किया। श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप जीत है। पहले बल्लेबाजी करने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन पाकिस्तान टीम 146 रनों पर ही सिमट गई। वहीं श्रीलंका की जीत के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

दरअसल मैच के बाद श्रीलंका की जीत पर गौतम गंभीर ने कुछ ऐसा किया, जिससे पूरी दुनिया के फैंस उनसे खुश हो गए और खासकर श्रीलंका के फैंस। श्रीलंका की जीत के बाद गौतम गंभीर ने उनके फैंस के साथ श्रीलंका टीम का झंडा लहराया। इसके बाद स्टेडियम में हजारों की संख्या में बैठे फैंस ने तालियां बजाई और उनका अभिवादन किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर गंभीर की खूब तारीफ की जा रही थी।

जनीतिक और आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहे श्रीलंका के लिये क्रिकेट के मैदान पर उसके 11 खिलाड़ी नायक बनकर उभरे जिन्होंने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर रविवार को छठी बार एशिया कप जीता और देशवासियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

यह जीत सिर्फ श्रीलंका के क्रिकेट के लिये ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक और राजनीतिक तौर पर भी काफी मायने रखती है। एक समय पांच विकेट 58 रन पर गंवाने के बाद भानुका राजपक्षा के 45 गेंद पर नाबाद 71 रन की मदद से श्रीलंका ने छह विकेट पर 170 रन बनाये।

जवाब में पाकिस्तानी टीम 147 रन पर आउट हो गई जबकि एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 93 रन था। तेज गेंदबाज प्रमोद मधुशान ने चार ओवर में 34 रन देकर चार और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिये।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick