Cricket
Sri Lanka economic crisis: श्रीलंका के आर्थिक संकट पर बोले जयवर्धने और संगकारा – हमें अपने लोगों के साथ खड़े होने की जरूरत

Sri Lanka economic crisis: श्रीलंका के आर्थिक संकट पर बोले जयवर्धने और संगकारा – हमें अपने लोगों के साथ खड़े होने की जरूरत

Sri Lanka economic crisis: श्रीलंका वर्तमान में अपने सबसे खराब आर्थिक संकटों में से एक का सामना कर रहा है (Sri Lanka economic crisis) क्योंकि देश आवश्यक आपूर्ति की कमी और अन्य लोगों के बीच बढ़ती मुद्रास्फीति जैसे मुद्दों से जूझ रहा है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार की संकट से खराब तरीके […]

Sri Lanka economic crisis: श्रीलंका वर्तमान में अपने सबसे खराब आर्थिक संकटों में से एक का सामना कर रहा है (Sri Lanka economic crisis) क्योंकि देश आवश्यक आपूर्ति की कमी और अन्य लोगों के बीच बढ़ती मुद्रास्फीति जैसे मुद्दों से जूझ रहा है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार की संकट से खराब तरीके से निपटने के लिए काफी आलोचना की जा रही है और ऐसे में श्रीलंका के दिग्गज खिलाडी कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) और महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने भी सरकार की आलोचना करते हुए पोस्ट शेयर की है।

महेला जयवर्धने ने भी ट्वीट कर लिखा, मैं श्रीलंका में इमरजेंसी कानून और कर्फ्यू को देखकर दुखी हूं। सरकार अपने लोगों जो अपनी जरूरतों के लिए आंदोलन कर रहें हैं उन्हें अनदेखा नहीं कर सकती है। आंदोलन करने वाले लोगों को गिरफ्तार करना स्वीकार्य नहीं है और उन लोगों के डिफेन्स में आने वाले बहादुर वकीलों पर मुझे गर्व है। सच्चे नेता गलतियों को लेते हैं, हमें अपने लोगों के साथ खड़े होने की बहुत जरूरत है। ये सब मुश्किलें आदमी द्वारा निर्मित है और एक शिक्षित वयक्ति ही इन्हे हल कर सकता है । कुछ लोग इस देश की इकॉनमी को कण्ट्रोल कर रहे हैं और उनपर अब लोगों का भरोसा नहीं रहा है। हमें देश को आत्मविश्वास और भरोसा देने के लिए एक अच्छी टीम की जरूरत है। अब बर्बाद करने के लिए समय नहीं है, यह विनम्र होने और बहाने बनाने का समय नहीं है।

वहीं कुमार संगाकारा ने एक पोस्ट के माध्यम से श्रीलंका सरकार से देश भर में विरोध के बीच देश और उसके लोगों के सर्वोत्तम हित में निर्णय लेने का आग्रह किया है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि समय समाप्त हो रहा है और सरकार को श्रीलंका के भविष्य की रक्षा के लिए तेजी से कार्य करना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kumar Sangakkara Personal Page (@sangalefthander)

आईपीएल में पंजाब की ओर से खेल रहे भानुका राजपक्षे ने भी इस मुद्दे पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, भले ही मैं कई मील दूर हूं, फिर भी मैं अपने साथी श्रीलंकाई लोगों की पीड़ा को महसूस कर सकता हूं, क्योंकि वे हर दिन संघर्ष करते हैं। अब, उन्हें लग रहा है कि अपनी मौलिक अधिकारों और उनकी आवाज़ को दबाया जा रहा है। लेकिन जब 22 मिलियन आवाजें एक के रूप में उठती हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। श्रीलंका के लोगों को सुना जाना चाहिए।

फिलहाल कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने आईपीएल 2022 के चलते भारत में हैं। आपको बता दें कि महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम के हेड कोच हैं और कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ जुड़े हुए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick