IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA LIVE) के बीच खेली जा रही तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं इस मुकाबले में भारतीय युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने कमाल की गेंदबाजी की, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ भी चुना गया। जबकि इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) बल्ले से कमाल न दिखा सके और 9 गेंद खेलकर 3 रन बनाकर आउट हो गए। भले ही इस मैच में कोहली का बल्ला न चला हो लेकिन उनके फैन्स उनसे फिर भी खुश हैं। आइए जानें क्या है वजह। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
@imVkohli In Video Call With @AnushkaSharma While Returning From Match And Shows It To Fans 😂🤣💖#Virushka #INDvSA pic.twitter.com/YRVLNwZCiq
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) September 29, 2022
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारत को इस सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमाने के लिए एक मैच और जीतना होगा। वहीं पहले मैच खत्म होने के बाद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली और टीम बस नजर आ रही है। वहीं वीडियो के मुताबिक स्टेडियम से बाहर निकलते समय विराट कोहली बस में पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से फोन पर वीडियो कॉल पर थे और फैंस इस दौरान कोहली-कोहली चिल्ला रहे थे। इस बीच कोहली ने बस के अंदर से ही अपने फोन की स्क्रीन फैंस के सामने करके दिखाई, जिसमें अनुष्का शर्मा दिखाई दे रही हैं। अपनी पसंदीदा एक्टर को देखकर फैंस काफी खुश हुए।
Date | Match Details | Time |
Sep 28, Wed | India vs South Africa, 1st T20I | IND won by 8 wickets |
Greenfield International Stadium, Thiruvananthapuram | 01:30 PM GMT / 07:00 PM LOCAL | |
Oct 02, Sun | India vs South Africa, 2nd T20I | 7:00 PM |
Barsapara Cricket Stadium, Guwahati | 01:30 PM GMT / 07:00 PM LOCAL | |
Oct 04, Tue | India vs South Africa, 3rd T20I | 7:00 PM |
Holkar Cricket Stadium, Indore | 01:30 PM GMT / 07:00 PM LOCAL |
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।