Cricket
SL beat WI Highlights: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम, श्रीलंका ने 20 रन से हराया

SL beat WI Highlights: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम, श्रीलंका ने 20 रन से हराया

SL beat WI Highlights: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम, श्रीलंका ने 20 रन से हराया
SL beat WI Highlights, West Indies, T20 World Cup, West Indies vs Sri Lanka:  श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप एक मैच में गुरुवार को वेस्टइंडीज को 20 रन से हराया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन बनाये। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट […]

SL beat WI Highlights, West Indies, T20 World Cup, West Indies vs Sri Lanka:  श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप एक मैच में गुरुवार को वेस्टइंडीज को 20 रन से हराया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन बनाये। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट पर 169 रन ही बना पाई।

वेस्टइंडीज सेमीफाइनल की रेस से हुई बाहर

श्रीलंका ने गुरुवार को मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज को 20 रन से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप में जीत से अपने अभियान का अंत किया। श्रीलंका की पांच मैचों में इस दूसरी जीत से वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल में पहुंचने की रही सही उम्मीद भी समाप्त हो गयी। अब ग्रुप एक से इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ में हैं।

 

SL beat WI Highlights, West Indies, T20 World Cup, West Indies vs Sri Lanka: असलंका ने बल्लेबाजी के लिये अनुकूल परिस्थितियों में 41 गेंदों पर 68 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने निसांका (41 गेंदों पर 51 रन, पांच चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिये 91 रन की साझेदारी की। इससे श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर तीन विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

वेस्टइंडीज के केवल दो बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (54 गेंदों पर नाबाद 81, आठ चौके, चार छक्के) और निकोलस पूरण (34 गेंदों पर 46 रन, छह चौके, एक छक्का) ही दोहरे अंक में पहुंचे और आखिर में उसकी टीम आठ विकेट पर 169 रन ही बना पायी। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा, बिनुका फर्नांडो और चमिका करुणारत्ने दो-दो विकेट लिये।

 

 

वेस्टइंडीज की पारी- 169-8 (20) 

 

18वां ओवर- करुणारत्ने के इस ओवर में हेटमायर ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। इस ओवर में दो छक्को और एक चौका लगाते हुए 18 रन बटोरे।

17वां ओवर- हसरंगा के इस ओवर की चौथी गेंद पर हेटमायर ने चौका लगाया। ब्रावो इस ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। 131-8 (17) 

16वां ओवर- होल्डर ने शनाका के इस ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था, लेकिन दूसरी गेंद पर कैच थमा बैठे। 124-7 (16) 

15वां ओवर- हसरंगा ने पहली ही गेंद पर कप्तान पोलार्ड को बोल्ड करके वेस्टइंडीज को छठा छटका दिया।

14वां ओवर – करुणारत्ने ने ओवर की पहली ही गेंद पर रसल को पवेलियन भेजा, लेकिन इसी ओवर में हेटमायर ने तीन चौके बटोरे। 107-5 (14) 

12वां ओवर- चमीरा के ओवर की पहली ही गेंद पर पूरन बड़ा शॉट खेलने गए और अपना विकेट गंवा बैठे। पूरन ने 34 गेंद में 46 रन बनाए।  89-4 (12) 

11वां ओवर- श्रीलंका ने अपने प्रमुख स्पिनर हसंरगा को 10 ओवर के बाद गेंदबाजी करने के लिए दिया।  उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। 77-3 (11) 

10वां ओवर- महीश थीकशाना के इस ओवर की तीसरी गेंद पर पूरन ने चौका लगाया। वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर के बाद तीन विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। 72-3 (10) 

9वां ओवर- करुणारत्ने ने इस ओवर में चार रन दिए। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बाउंड्री लगाने के लिए जूझ रहे हैं। 63-3 (9) 

8वां ओवर – महीश थीकशाना ने अपने तीसरे ओवर में सिर्फ 4 रन दिए।

6वां ओवर- करुणारत्ने ने अपने पहले ही ओवर में रोस्टन चेज को पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। भानुका राजपक्षे ने शानदार कैच पकड़कर रोस्टन को आउट किया।

 

चौथा ओवर- बिनुरा फर्नांडो का दूसरा ओवर काफी महंगा रहा। उन्होंने इस ओवर में 15 रन दिए। 34-2 (4) 

तीसरा ओवर- महीश थीकशाना के ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर में 9 रन आए। 19-2 (3) 

दूसरा ओवर – बिनुरा फर्नांडो के इस ओवर की दूसरी गेंद पर गेल कैच आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ एक रन बनाया। जिसके बाद लुइस ने लगातार दो गेंदों पर चौके लगाए, लेकिन आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। 10-2 (2) 

पहला ओवर – वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में सिर्फ एक रन बनाया। 1-0 (1) 

 

 

श्रीलंका की पारी- 189-3 (20) 

 

आखिरी ओवर- रवि रामपॉल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन दिए।

19वां ओवर- असलंका ने तेजी से रन बनाने के प्रयास में अपना विकेट गंवायाष उन्होंने 41 गेंद में 68 रन बनाए। इस ओवर में दो चौके लगे। 180-3 (19) 

18वां ओवर- असलंका ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा, जिसके बाद ब्रावो ने लगातार तीन वाइड फेंकी है। ओवर की आखिरी गेंद पर असलंका ने चौका लगयाा। 170-2 (18) 

17वां ओवर – होल्डर के इस ओवर में 16 रन आए। शनाका ने एक छक्का भी लगाया।

16वां ओवर- ब्रावो के इस ओवर में निसानका एक अच्छी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 41 गेंद में 51 रन बनाए। SL 137-2 (16) 

15वां ओवर – निसानका ने इस ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये तीसरा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है। रामपॉल के इस ओवर में दो चौके लगे। SL 132-1 (15) 

14वां ओवर – पोलार्ड के इस ओवर में दोनो खिलाड़ियों ने एक-एक रन बटोरने पर ध्यान दिया। श्रीलंका के दोनों खिलाड़ी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

13वां ओवर- रसल के इस ओवर में दो चौके आए। दोनों ही बल्लेबाज संभल कर रन बना रहे हैं। 

11वां ओवर- निसानका ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार चौका लगाया।SL 91-1 (11) 

10वां ओवर- श्रीलंका ने 10 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। SL 82-1 (10) 

8वां ओवर- रसल ने अपने दूसरे ओवर में भी अच्छी गेंदबाजी की। उनके इस ओवर में 6 रन बने। SL 67-1 (8) 

7वां ओवर- निसानका और असलंका ने इस ओवर में चौके लगाए। इस ओवर में 13 रन बने।SL 61-1 (7) 

6वां ओवर- रसल ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर परेरा को पवेलियन भेजा। कुशल परेरा ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। SL 48-1 (6) 

पांचवां ओवर- कुशल परेरा ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 13 रन बने।SL 42-0 (5) 

तीसरा ओवर- रामपॉल ने अपने पहले ओवर में कसी गेंदबाजी की। उनके ओवर से सात रन आए। SL 21-0 (3)

दूसरा ओवर- जेसन होल्डर ने दूसरा ओवर किया। उन्होंने इस ओवर में 8 रन दिए। कुशल परेरा ने भी इस ओवर चौका लगाया।SL 14-0 (2)

पहला ओवर – रोस्टन चेस के पहले ओवर में श्रीलंका ने 6 रन बटोरे। परेरा ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। SL 6-0 (1)

 

टीमें इस प्रकार हैं :

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, बिनुरा फर्नांडो

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रिस गेल, एविन लुईस, रोस्टन चेज, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, जेसन होल्डर, अकील होसेन, रवि रामपॉल

Editors pick