Cricket
Shaheen Afridi Wedding: शादी से पहले ससुर शाहिद अफरीदी के साथ शाहीन अफरीदी ने खेला था मैच, देखिए वीडियो

Shaheen Afridi Wedding: शादी से पहले ससुर शाहिद अफरीदी के साथ शाहीन अफरीदी ने खेला था मैच, देखिए वीडियो

Shaheen Afridi Wedding: शादी से पहले ससुर शाहिद अफरीदी के साथ शाहीन अफरीदी ने खेला था मैच, देखिए वीडियो
Shaheen Afridi Wedding: शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी के शादी के बंधन में बंध गए हैं। शाहीन ने अंशा अफरीदी (Shahid Afridi daughter Ansha Afridi) को कबूल कर लिया है। निकाह पढ़ते हुए की पहली फोटो ( Shaheen Afridi wedding Photo) सामने आ गई है, दूल्हे के जोड़े में […]

Shaheen Afridi Wedding: शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी के शादी के बंधन में बंध गए हैं। शाहीन ने अंशा अफरीदी (Shahid Afridi daughter Ansha Afridi) को कबूल कर लिया है। निकाह पढ़ते हुए की पहली फोटो ( Shaheen Afridi wedding Photo) सामने आ गई है, दूल्हे के जोड़े में बैठे शाहीन खूबसूरत नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शादी से पहले ससुर शाहिद अफरीदी और दामाद शाहीन शाह अफरीदी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया था।क्रिकेट समाचार (Cricket News) के लिए हमे फॉलो करें।

Shaheen Afridi Pics
Shaheen Afridi Pics

शाहीन अफरीदी इन दिनों घुटने की चोट से उबर रहे हैं और पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। इस दौरान उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें शाहिद अफरीदी को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। उनकी इस फुलर लेंथ गेंद पर शाहिद अफरीदी ने जबरदस्त प्रहार किया। शाहीन के आगामी पाकिस्तान सुपर लीग 2023 (पीएसएल 8) में क्रिकेट में वापसी करने की उम्मीद है।

शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा और शाहीन अफरीदी का निकाह समारोह आअज पूरा हो गया है। शाहीन ने पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि 4 फरवरी को समारोह के बाद अपनी पीएसएल फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स में शामिल हो जाएंगे।

शाहीन अफरीदी और अंशा अफरीदी की सगाई 2021 में हुई थी, दो साल बाद 3 फरवरी 2023 को दोनों ने निकाह किया। शादी में शाहीन ने क्रीम रंग की शेरवानी पहली। शाहिद अफरीदी ने शादी वाले दिन सफ़ेद रंग का कुर्ता और उसके ऊपर क्रीम रंग की बास्केट पहनी, फोटो में वह भी बैठे नजर आ रहे हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick