Cricket
SAW beat ENGW: महिला वर्ल्ड कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया, प्वाइंट टेबल पर पहुंची दूसरे स्थान पर

SAW beat ENGW: महिला वर्ल्ड कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया, प्वाइंट टेबल पर पहुंची दूसरे स्थान पर

SAW beat ENGW: महिला वर्ल्ड कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया, प्वाइंट टेबल पर पहुंची दूसरे स्थान पर
SAW beat ENGW-SAW vs ENGW: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप (ICC Women’s World cup 2022) में सोमवार (14 मार्च) को दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम (South Africa Women vs England Women) के बीच हुआ। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को 4 गेंद रहते 3 विकेट से रहा […]

SAW beat ENGW-SAW vs ENGW: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप (ICC Women’s World cup 2022) में सोमवार (14 मार्च) को दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम (South Africa Women vs England Women) के बीच हुआ। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को 4 गेंद रहते 3 विकेट से रहा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका अब प्वाइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर आ गई है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम शामिल है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

SAW beat ENGW-SAW vs ENGW: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान सुने लूस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चार रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। डेनियल वायट तीन रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हीथर नाइट और नताली शीवर भी कुछ खास नहीं कर सकीं। नाइट नौ रन और नताली 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद टैमी ब्यूमोंट ने एमी एलेन जोन्स के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया।

दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई। ब्यूमोंट 97 गेंदों पर छह चौके की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, एमी जोन्स भी 74 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद डंक्ले 26 रन, कैथरीन ब्रन्ट 17 रन, केट क्रॉस छह रन और शार्लोट डीन छह रन बनाकर आउट हुईं।

एक्लस्टोन 15 रन और श्रबसोल दो रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मैरीजेन काप ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। उन्होंने वायट, हीदर नाइट, डंक्ले, ब्रन्ट और केट क्रॉस को पवेलियन भेजा। इसके अलावा मसाबाता क्लास को दो और अयबोंगा खाका को एक विकेट मिला।

महिला क्रिकेट विश्व कप (Women’s World Cup 2022) कहां होगा?
महिला क्रिकेट विश्व कप 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो रहा है।

SAW vs ENGW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच कब होगा?
SAW vs ENGW मैच 14 मार्च 2022 को होगा।

SAW vs ENGW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच किस समय शुरू होगा?
SAW vs ENGW मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।

महिला क्रिकेट विश्व कप मैच SAW vs ENGW का स्थान क्या है?
महिला क्रिकेट विश्व कप SAW vs ENGW मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा।

मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?

SAW beat ENGW-SAW vs ENGW: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप (ICC Women’s World cup 2022) का इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (South Africa Women vs England Women) मैच सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। भारत में लाइव मैचों का प्रसारण स्टार नेटवर्क चैनल पर होगा। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगी।

  • आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022)
  • दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड महिला टीम (South Africa Women vs England Women)
  • स्थान: बे ओवल, माउंगानुई पर्वत
  • दिनांक: 14 मार्च
  • समय: सुबह 6:30 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+हॉटस्टार पर

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: ताज़मिन ब्रिट्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, सुने लुस (कप्तान), लारा गुडॉल, मिग्नॉन डू प्रीज़, क्लो ट्रायोन, ट्रिशा चेट्टी (विकेटकीपर), मारिज़ने कप, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: लॉरेन विनफील्ड, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (कप्तान), नताली साइवर, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, अन्या श्रुबसोल, केट क्रॉस।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick