साक्षी का महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खुलासा, कहा- मेरे बेडरूम तक जा पहुंचा है PUBG
साक्षी का महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खुलासा, कहा- मेरे बेडरूम तक जा पहुंचा है PUBG- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान…

साक्षी का महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खुलासा, कहा- मेरे बेडरूम तक जा पहुंचा है PUBG- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने परिवार को खूब समय दे रहे हैं। हाल ही में ये खिलाड़ी हिमाचल में छुट्टियां मना रहा था। इस बीच उनकी पत्नी साक्षी ने धोनी को लेकर कई मजेदार खुलासे किए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया शेयर किया है। इस वीडियो में साक्षी धोनी के कई राज खोल रही हैं। बता दें, धोनी वीडियो गेम खेलने के बड़े शौकिन हैं। वो जब भारतीय टीम के साथ खेलते तो उनके कई फोटोज और वीडियो गेम खेलते हुए वायरल हुए थे।
ये भी पढ़ें- India tour of England: शुभमन गिल पर टिप्पणी को लेकर घिरे सबा करीम, BCCI ने जमकर लताड़ा
King ? Queen!
Some cute little #Yellove ly moments to make the day more special! ?#WhistlePodu ?@msdhoni @SaakshiSRawat pic.twitter.com/AqUtIEeJ8G— Chennai Super Kings – Mask P?du Whistle P?du! (@ChennaiIPL) July 4, 2021
साक्षी ने वीडियो में कहा, ‘मैं बहुत ज्यादा इरिटेट नहीं होती हूं कि यह मेरे बेडरूम में घुस आया है और आजकल तो PUBG मेरे बेड पर चला आया है। कई बार मुझे लगता है कि वह मुझसे बात कर रहे हैं लेकिन वह हेडफोन लगाकर गेम खेलते हुए लोगों से बात कर रहे होते हैं। आजकल कई बार तो वह सोते हुए PUBG के बारे में बात कर रहे होते हैं।’
PUBG Mode On!
Courtesy – @msdhoni @yuzi_chahal#AUSvIND #TeamIndia #Dhoni pic.twitter.com/JzhJkArykn— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 7, 2019
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इस सीजन आईपीएल में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। हालांकि, उनका बल्ला आईपीएल में पिछले दो सीजन से नहीं चला है। कोरोना के कारण सस्पेंड किए गए लीग का दूसरा फेज UAE में होना है। धोनी के फैन चाहेंगी कि दूसरे फेज में उनका बल्ला चले।